अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ऐसा पहली बार है जब अक्षय का इतना खतरनाक लुक देखने को मिला है। फिल्म में उनके साथ अरशद वारसी, जैकलीन फर्नांडिस और कृति सेनन भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म इस होली पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। आज फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियावाला का जन्मदिन है। इसलिए उनके जन्मदिन के खास मौके पर ट्रेलर रिलीज किया गया है। अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया पर बच्चन पांडे का ट्रेलर साझा करते हुए लिखा, धूम धड़ाका रंग पटाखा, आओ बना लो टोली… इस बार #BachchhanPaandey ला रहे हैं। होली पे गोली !! ट्रेलर रिलीज से कुछ घंटे पहले अक्षय कुमार ने फिल्म का पोस्टर शेयर किया। जिसमें खिलाड़ी कुमार जैकलीन फर्नांडिस के साथ नजर आ रहे हैं। पोस्टर में जैकलीन और अक्षय रोमांटिक मूड में नजर आ रहे हैं।
Filmy Wrap: ‘बच्चन पांडे’ का ट्रेलर रिलीज और विक्रांत मैसी-शीतल ठाकुर ने की शादी, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में शादियों का सीजन जारी है। बीते कुछ समय में कई स्टार कपल्स ने शादी के बंधन में बंधकर अपनी जिंदगी की नई शुरूआत की है। इस लिस्ट में अभिनेता विक्रांत मैसी और उनकी लेडीलव शीतल ठाकुर का नाम भी शामिल है। विक्रांत और शीतल ठाकुर रजिस्टर्ड मैरिज कर चुके हैं। लेकिन फैंस दोनों की पांरपरिक शादी का इंतजार कर रहे थे और अब ये इंतजार भी खत्म हो गया। विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर शादी के बंधन में बंधने बंध गए हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें और वीडियोज सामने आ गए हैं, जिसमें दोनों दूल्हा-दुल्हन के रूप में काफी सुंदर लग रहे हैं।
Vikrant Sheetal Wedding: शादी के बंधन में बंधे विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर, यहां देखें दूल्हा-दुल्हन की पहली झलक
बॉलीवुड गलियारों में फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी की चर्चा जोरों पर हैं। दोनों 19 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। मेहमानों को पेस्टल और सफेद रंग के कपड़े पहनकर आने को कहा गया है। ऐसे में चर्चा तेज है कि शिबानी और फरहान निकाह पढ़ेंगे या मराठी रीति-रिवाज से शादी करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरहान-शिबानी 21 फरवरी को मुंबई में कोर्ट मैरिज भी करने वाले हैं। प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज के लिए फरहान के घर को फूलों और लाइटों से सजाया गया। दोनों कपल शादी सिंपल ढंग से करना चाहते हैं। फरहान और शिबानी ने VOW सेरेमनी रखा है। जिसमें दोनों एक-दूसरे के साथ वचन लेकर शादी के बंधन में बंध जाएंगे। बता दें कि फरहान और शिबानी की शादी के प्री वेडिंग फंक्शन में कई सितारों ने शिरकत की थी।
Farhan Akhtar Shibani Dandekar Wedding: फरहान और शिबानी की शादी की रस्में शुरू, खंडाला में होगी डेस्टिनेशन वेडिंग
उत्तर प्रदेश में हो रहे चुनाव को लेकर नेता-अभिनेता सभी लोगों से वोट डालने की अपील कर रहे हैं। बॉलीवुड की पंगा क्वीन कंगना रणौत ने भी लोगों से वोट देने की अपील की है। कंगना ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है इस वीडियो में वह भाजपा सरकार को वोट देने की अपील कर रही हैं। अपने इंस्टाग्राम साझा किए वीडियो में कंगना ने कहा नमस्ते दोस्तों, हम सब जानते हैं कि उत्तर प्रदेश में चुनाव चल रहे हैं। इस चुनावी कुरुक्षेत्र में हमारा एकमात्र हथियार है वोट। याद रखें कि हमें अपनी चहेती योगी सरकार को फिर से वापस लाना है, इसलिए भर-भर के वोट दें।
UP Election 2022: भाजपा के समर्थन में कंगना ने शेयर किया वीडियो, बोलीं- योगी सरकार को वापस लाना है
शुक्रवार को रोहन सिप्पी द्वारा निर्देशित वेब सीरीज ‘मिथ्या’ ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हो गई है। दर्शकों को इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर डार्क वेब सीरीज का बेसब्री से इंतजार था। इस सीरीज की कहानी अभिनेत्री हुमा कुरैशी और अवंतिका दसानी के इर्द-गिर्द ही घूमती है। कई प्रशंसक ट्विटर पर इस वेब सीरीज पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ प्रशंसकों का मानना है कि इस वीकेंड के लिए यह ओटीटी पर उपलब्ध सबसे अच्छा कंटेंट है। वहीं कुछ यूजर्स सीरीज में हुमा कुरैशी के दमदार अभिनय की तारीफ कर रहे हैं। प्रशंसकों ने अभिनेत्री अवंतिका दासानी के प्रदर्शन की भी सराहना की और कहा कि उन्होंने श्रृंखला के साथ काव्यात्मक न्याय किया है।
Mithya Review: प्रशंसकों ने हुमा कुरैशी की ‘मिथ्या’ को दी मिली-जुली प्रतिक्रिया, अवंतिका दसानी के अभिनय ने किया प्रभावित
