{"_id":"620fa6e6e68e7953ed79646c","slug":"tv-actress-shama-sikander-set-to-marry-fiance-james-milliron-in-march","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shama Sikander Marriage: 40 की उम्र में दुल्हन बनने जा रहीं शमा सिकंदर, गोवा में अमेरिकन बॉयफ्रेंड संग लेंगी सात फेरे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shama Sikander Marriage: 40 की उम्र में दुल्हन बनने जा रहीं शमा सिकंदर, गोवा में अमेरिकन बॉयफ्रेंड संग लेंगी सात फेरे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Fri, 18 Feb 2022 07:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
शमा सिकंदर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में भी शादी का सीजन चल रहा है। पिछले कुछ महीनों में कई फिल्मी और टीवी जगत के सितारों के आंगन में शादी की शहनाई गूंजी है, लेकिन लग रहा है कि ये सीजन अभी भी खत्म नहीं होगा। खबर आ रही है कि अपने हॉट लुक्स के जानी जाने वाली मशहूर अभिनेत्री शमा सिंकदर अपने अमेरिकी मंगेतर जेम्स मिलिरॉन से शादी करने जा रही हैं। शमा 14 मार्च को जेम्स से शादी के बंधन में बंध सकती हैं।
2 of 4
शमा सिकंदर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शमा का कहना है कि अगर कोरोना अपना कहर नहीं बरपा रहा होता तो वह दो साल पहले ही शादी कर चुकी होतीं। शमा ने अपनी शादी की पुष्टि करते हुए सेरेमनी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा जेम्स और मैं दो साल से इस दिन का इंतजार कर रहे थे। हमारी व्हाइट वेडिंग होगी और ये दो सााल तक चलेगी। हम इसे ज्यादा इंटरनेशल रख रहे हैं, क्योंकि हमारे कई रिश्तेदार अमेरिका में रहते हैं। ये इंडिया मीट अमेरिका होगा।
3 of 4
शमा सिकंदर
शमा ने कहा मुझे व्हाइट वेडिंग्स में लोगों को देखना अच्छा लगता था, लेकिन मैंने ये कभी नहीं सोचा था कि मैं कैसी शादी करना चाहती हूं। मुझे इस शादी से जुड़ी सादगी, क्लास और एलिगेंसी बहुत पसंद है। रीति रिवाजों के बारे में बात करते हुए शमा ने कहा मैं रिचुअल्स के बारे में ज्यादा यकीन नहीं रखती। मैं सिर्फ एकसाथ मिलकर प्यार को सेलीब्रेट करने में यकीन रखती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
शमा सिकंदर
जेम्स और शमा ने 2015 में एंगेजमेंट की थी। फिल्मों की तरफ रुख करने से पहले अभिनेत्री ने कुछ हिट टीवी शो जैसे ये मेरी लाइफ है, बालवीर आदि में अभिनय किया है। टीवी शो ये मेरी लाइफ है से 2004 में शमा को पॉपुलरिटी मिली थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।