सब्सक्राइब करें

नई बोल्ड फोटो में बदल गईं दीपिका पादुकोण, यूजर्स ने नाक पर कर डाला कमेंट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 01 Feb 2018 05:13 PM IST
विज्ञापन
DEEPIKA PADUKONE GET TROLL USERS COMMENT ABOUT HER NOSE

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पिछले कुछ समय से अपनी फिल्म 'पद्मावत' को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। वह इस फिल्म में रानी पद्मावती के किरदार में नजर आई हैं। फिल्म देखने के बाद दर्शक न सिर्फ दीपिका की एक्टिंग की बल्कि उनकी खूबसूरती की भी खूब तारीफ कर रहे हैं। दीपिका पादुकोण हमेशा ही अपने एलीगेंट लुक की वजह से चर्चा में रही हैं। फिलहाल सोशल मीडिया पर उनकी एक फोटो को लेकर काफी बातें चल रही हैं। इस फोटो में उनकी नाक के शेप को लेकर लोग मजाक बनाते नजर आ रहे हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस फोटो पर उनकी नाक की शेप को लेकर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

Trending Videos
DEEPIKA PADUKONE GET TROLL USERS COMMENT ABOUT HER NOSE

आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण ने इस फोटो को खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। लोग इस तस्वीर पर मजाक उड़ाते हुए कई तरह के भद्दे कमेंट्स कर रहे हैं। दरअसल यह फोटो फेमस मैगजीन फेमिना के कवर पेज की है। दीपिका मैगजीन के फरवरी के अंक के कवर पेज पर नजर आएंगी। अपनी इस खुशी को जाहिर करने के लिए दीपिका ने फोटो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
DEEPIKA PADUKONE GET TROLL USERS COMMENT ABOUT HER NOSE

फोटो में दीपिका ब्लैक बिकिनी टॉप और एक गोल्डन जैकेट पहने हुए नजर आ रही हैं। इस फोटो में दीपिका बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं लेकिन अगर सही से देखा जाए तो फोटो में उनकी शक्ल अजीब सी लग रही है। वह कुछ ज्यादा ही पतली नजर आ रही है और साथ ही ऐसा लग रहा है कि फोटो में उनकी नाक की एडिटिंग की गई है।
 

 

@feminaindia

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

DEEPIKA PADUKONE GET TROLL USERS COMMENT ABOUT HER NOSE

इसी वजह से लोग फोटो पर फेमिना मैगजीन के लिए कमेंट कर रहे हैं। कुछ का कहना है - तुम गॉर्जियस हो लेकिन मैगजीन ने तुम्हारी नाक के साथ क्या किया है। कमऑन फेमिना यह सुंदरता की कटाई है। कुछ लोगों का कहना है कि फोटो में कुछ तो खराबी है। यह तुम्हारी जैसी नहीं लग रही है। एक यूजर ने लिखा है- क्या तुम्हारी नाक के साथ खराब तरीके से फोटोशॉप किया गया है या वह काट ली गई है क्योंकि असल में तुम्हारी नाक बेहद खूबसूरत है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed