फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपिका की मासूमियत भरी मुस्कान ने जीत ली दुनिया, एथेंस एयरपोर्ट की गैलरी में मिला सबसे बड़ा सम्मान

Tue, 08 Dec 2020 09:24 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Tue, 08 Dec 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone has become a part of the exhibition named The Authentic Smiles of People of the World at the Athens International Airport
दीपिका पादुकोण की प्रतिमा - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में अपनी मुस्कुराहट से देश जीतने वाली दीपिका पादुकोण की सादगी भरी मुस्कान ने दुनिया के करोड़ों लोगों के दिल एक बार फिर जीत लिए हैं। मासूमियत को जीकर दिखाने वाली ये मुस्कान अब दुनिया की धरोहर बन चुकी हैं। ये तस्वीर जो आप इस समाचार के साथ देख रहे हैं, वह एथेंस एयरपोर्ट पर बनी गैलरी में रखी दीपिका की प्रतिमा की है।  

Deepika Padukone has become a part of the exhibition named The Authentic Smiles of People of the World at the Athens International Airport
दीपिका पादुकोण की प्रतिमा - फोटो : इंस्टाग्राम

एथेंस एयरपोर्ट पर दुनिया भर के कुछ चुनिंदा लोगों के मुस्कुराते हुए चेहरों की प्रतिमाएं बनाकर रखी गई हैं। इन प्रतिमाओं में मौजूद लोगों की मुस्कान को 'प्रामाणिक मुस्कान' माना गया है। इनमें एक प्रतिमा दीपिका पादुकोण की भी शामिल है। हालांकि, प्रतिमाओं के साथ हर एक इंसान के नाम को नहीं जोड़ा गया। हर एक प्रतिमा के साथ उस इंसान का पेशा और देश का नाम लिखा हुआ है। साथ ही यह भी बताया गया है कि वह प्रतिमा किस सामग्री की बनी है।

Deepika Padukone has become a part of the exhibition named The Authentic Smiles of People of the World at the Athens International Airport
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दीपिका पादुकोण की जो प्रतिमा है, वह मटमैले रंग के एक पत्थर की बनी हुई है। इसके नीचे प्रतिमा की जानकारी के रूप में लिखा हुआ है, 'इंडियन बॉलीवुड एक्ट्रेस स्माइल्स एट एथेंस इंटरनेशनल एयरपोर्ट, ग्रे मार्बल, 2020 ए.डी।' एथेंस एयरपोर्ट से अपने कैमरे में कैद करके दीपिका के किसी प्रशंसक ने यह तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। उसके बाद तो दीपिका के दूसरे प्रशंसकों ने भी इस तस्वीर को शेयर करना शुरू कर दिया। अब यह तस्वीर इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है।
 
View this post on Instagram

A post shared by Deepika_Padukone__ (@deepika_padukone__3)

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone has become a part of the exhibition named The Authentic Smiles of People of the World at the Athens International Airport
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दीपिका के अलावा भी कई और प्रतिमाएं उस जगह मौजूद हैं लेकिन उनके साथ भी कोई नाम शामिल नहीं है। यह प्रतिमाएं अलग-अलग सामग्री की बनी हुई हैं। जैसे; कोई सफेद मार्बल से, तो कोई लकड़ी से। भले ही प्रतिमा के साथ नाम नहीं लिखा गया लेकिन दीपिका के प्रशंसक उन्हें बिना नाम के ही पहचान गए। दीपिका ने फिल्मों में अपने काम से लोगों के ऊपर ऐसी छाप छोड़ी है कि उनकी मुस्कान हर प्रशंसक के दिल में बसी हुई है।

विज्ञापन
Deepika Padukone has become a part of the exhibition named The Authentic Smiles of People of the World at the Athens International Airport
दीपिका पादुकोण - फोटो : पीटीआई

दीपिका को पर्दे पर अंतिम बार अपने ही निर्माण में बनी फिल्म 'छपाक' में देखा गया। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दीपिका के साथ विक्रांत मेस्सी भी मुख्य भूमिका में नजर आए। आजकल दीपिका शकुन बत्रा के निर्देशन में बन रही एक फिल्म की शूटिंग करने में व्यस्त हैं। उनके साथ इस फिल्म में युवा अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे भी मुख्य भूमिकाओं में होंगे। दीपिका की एक फिल्म कबीर खान के निर्देशन में भी बनी है जिसमें दीपिका के पति रणवीर सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म का शीर्षक '83' है जो रिलीज के लिए तैयार है।

पढ़ें: रावण वाले बयान को लेकर सैफ अली खान पर भड़के 'शक्तिमान', कहा- 'इसे नादानी कहूं या मूर्खता...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed