{"_id":"5df4eb818ebc3e87b3688e74","slug":"deepika-padukone-husband-ranveer-singh-reveals-about-kids-and-his-dreams","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पिता बनने के लिए उत्साहित हैं रणवीर सिंह, कहा- 'चाहता हूं कि मेरे भी बच्चे हो और मैं..'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पिता बनने के लिए उत्साहित हैं रणवीर सिंह, कहा- 'चाहता हूं कि मेरे भी बच्चे हो और मैं..'
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को सुर्खियों में बने रहना बखूबी आता है। कभी अपनी फिल्मों से तो कभी अपने अतरंगी स्टाइल से, रणवीर सभी का दिल जीत ही लेते हैं। ऐसे में अब रणवीर सिंह ने एक इंटरव्यू में अपनी जिंदगी के कई पहलू खोले हैं।
2 of 5
रणवीर सिंह
- फोटो : वोग
दरअसल हाल ही में रणवीर सिंह एक इंटरव्यू में टॉक शो में पहुंचे। शो में रणवीर ने पिता बनने की इच्छा जाहिर की है। रणवीर ने कहा, 'मैं चाहता हूं कि मेरे भी बच्चे हो और मैं उनके साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करूं।' इसके साथ ही रणवीर ने अपनी बाकी इच्छाओं का भी जिक्र किया।
3 of 5
ranveer Singh
- फोटो : instagram
शो में रणवीर ने आगे कहा, 'एक्टिंग के अलावा मैं एक फिल्म डायरेक्ट करना चाहूंगा। मुझे लिखने का काफी शौक है और अक्सर कुछ ना कुछ लिखता ही रहता हूं। वहीं मैं डीजे बनना चाहता हूं। वहीं मैं सुकून से बीच के किनारे वक्त बिताना चाहता हूं।' बता दें कि रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, शाहिद कपूर, आयुष्मान खुराना और विजय वर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Ranveer Singh
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
बात रणवीर सिंह के करियर की करें तो रणवीर की अगली फिल्म 83है। ये फिल्म 1983 के वर्ल्ड कप पर आधारित होगी। फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव के किरदार में नजर आएंगे। वहीं फिल्म में कपिल देव की पत्नी का किरदार दीपिका पादुकोण निभा रही हैं। 83 के अलावा रणवीर के खाते में फिल्म जयेशभाई जोरदार भी है।
विज्ञापन
5 of 5
Ranveer Singh
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि हाल ही में खबरें सामने आई थीं कि रणवीर सिंह सुपरहीरो नागराज का किरदार भी बड़े पर्दे पर निभाते नजर आ सकते हैं। हालांकि इसके बारे में कोई भी पुख्ता खबर सामने नहीं आई है। वहीं कुछ दिन पहले ऐसा भी सुनने को मिला था कि रणवीर सिंह ने एक सुपरहीरो फिल्म को इनकार कर दिया है, तो ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि ये वही फिल्म है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।