पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पद्मावत के बाद दीपिका को मिले इतने ऑफर्स, सबको कर दी ना, ये मशहूर फिल्ममेकर्स भी शामिल

Fri, 15 Jun 2018 10:28 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 15 Jun 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone is flooded with new movies offers, Say No To all including Vishal Bhardwaj
दीपिका पादुकोण की 'पद्मावत'
दीपिका पादुकोण स्टारर ‘पद्मावत’ साल 2018 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है। और, इस फिल्म में दीपिका ने रणवीर सिंह और शाहिद कपूर से ज्यादा फीस वसूल की थी। अब दीपिका किसी भी ऐसी फिल्म में काम नहीं करना चाहतीं, जिसमें उनकी फीस फिल्म के हीरो से कम हो। दीपिका के पास पद्मावत के बाद कितनी फिल्मों के ऑफर्स आए हैं, किस तरह की फिल्में उन्हें ऑफर हो रही हैं, और किस बड़े फिल्ममेकर की फिल्म को भी उन्होंने कर दी है ना, देखिए अमर उजाला की ये इनसाइड स्टोरी।


पद्मावत को रिलीज हुए पांच महीने से ऊपर हो गए हैं, लेकिन दीपिका ने अभी तक कोई भी फिल्म साइन नहीं की है। लोगों ने अफवाह ये भी उड़ा दी कि दीपिका अब हॉलीवुड जा रही हैं। लेकिन ऐसा है नहीं। दीपिका बस इंडस्ट्री में बराबर का बर्ताव पाने की जिद पर अड़ी हैं। टाइम इज अप जैसी कैंपेन की बात चलने पर वह उन पुरुषों की भी हिमायत करती हैं, जो महिलाओं के बर्तावों के चलते परेशानी झेल रहे हैं। लेकिन हम आपको बताते हैं कि दीपिका के घर पर इन दिनों क्या चल रहा है।
 
Deepika Padukone is flooded with new movies offers, Say No To all including Vishal Bhardwaj
deepika
दीपिका इन दिनों अपना ऑफिस सेट अप कर रही हैं। अपने माता-पिता के घर को सजा रही हैं। अपनी अलमारियों को करीने से सजा रही हैं। जी हां, ठीक सुना आपने, दीपिका बहुत सफाई पसंद हैं और अक्सर अपने घर और दफ्तर में खुद ही चीजें ठीक करती नज़र आती हैं। इस सबके बीच टाइम मिलता है तो वो नेटफ्लिक्स देखती हैं। और, फिल्में? डोंट गेट इनटू हरी, वो भी बताते हैं आपको।
Deepika Padukone is flooded with new movies offers, Say No To all including Vishal Bhardwaj
deepika padukone
दीपिका को हमेशा से इस बात का एहसास रहा है कि जिन लोगों के साथ काम करके वह यहां तक पहुंची हैं, उनको हमेशा तवज्जो दी जाए। दीपिका की वो फिल्म तो आपको याद ही होगी, ये जवानी है दीवानी। तो दीपिका अब फिर से ऐसी ही फिल्म करना चाहती हैं, ताकि मस्तानी और पद्मावती के किरदारों से खुद को बाहर निकाल सकें। सूत्र बताते हैं कि दीपिका की इस विश के सामने आने के बाद से उनको इसी से मिलती जुलती 23 कहानियां अलग अलग डायरेक्टर्स या तो भेज चुके हैं या सुना चुके हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone is flooded with new movies offers, Say No To all including Vishal Bhardwaj
Deepika Padukone
दीपिका दरअसल एक हल्की फुल्की फिल्म करना चाहती हैं जिसमें रोमांस हो, जज्बात हों, एहसास हों और हो ढेर सारी मस्ती। लेकिन ऐसी कोई स्क्रिप्ट दीपिका को मिल नहीं रही। इसी हल्की फुल्की फिल्म के चक्कर में फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज भी आ गए हैं जिनकी पहले से दीपिका के साथ एनाउंस फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई है। 
 
विज्ञापन
Deepika Padukone is flooded with new movies offers, Say No To all including Vishal Bhardwaj
deepika padukone
दीपिका इन दिनों अपने करियर के पीक पॉइंट पर हैं, अब एेसे में वो नही चाहतीं कि कोई भी फिल्म बिना सोचे समझे साइन करें, इसलिए कोई भी फिल्म साईन करने से पहले वो दस बार सोचती हैं फिर चाहें वो कोई बडा डायरेक्टर हो या छोटा। इसी लिस्ट में दीपिका के फेवरिट डायरेक्टर रहे इम्तियाज अली का नाम भी शामिल है, जिनके एक प्रोजेक्ट पर दीपिका ने बाद में सोचकर फैसला लेने की बात कही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed