{"_id":"5a73f6cc4f1c1b1d368b80ee","slug":"deepika-padukone-never-choose-jauhar-if-she-was-in-rani-padmavati-place","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'पद्मावती' का जौहर करना दीपिका पादुकोण को नहीं आया रास, जानें रानी की जगह होतीं तो क्या करतीं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'पद्मावती' का जौहर करना दीपिका पादुकोण को नहीं आया रास, जानें रानी की जगह होतीं तो क्या करतीं
Fri, 02 Feb 2018 10:59 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 02 Feb 2018 10:59 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
दीपिका पादुकोण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अब तक की सबसे विवादित फिल्म रही 'पद्मावत' के जौहर सीन पर सेलेब्रिटीज ने अपनी-अपनी राय जाहिर की है। संजय लीला भंसाली की फिल्म में यह सीन भव्य तरीके से दिखाया गया है। फिल्म में रानी पद्मावती खिलजी से खुद को बचाने के लिए 16 हजार रानियों के साथ जौहर करती दिखाई गई हैं। यह प्रथा कुछ-कुछ सती जैसी ही थी।
2 of 6
दीपिका पादुकोण
एक हालिया इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण से पूछा गया कि अगर वो पद्मावती की जगह होतीं तो क्या जौहर करतीं। इस सवाल पर दीपिका ने कहा, 'जब आप किसी फिल्म में ऐसा सीन देते हैं तो वो स्क्रिप्ट के हिसाब से होता है। मुझे पता था कि मैं क्या कर रही हूं। वो एक कैरेक्टर था। चाहे फिर वो इतिहास में हुआ हो या ना हुआ हो। यह सब एक फिल्म की कहानी में हुआ।'
3 of 6
दीपिका पादुकोण
दीपका आगे कहती हैं, 'यह 12वीं 13वीं शताब्दी की बात है। आज हमें अपने दोस्तों के साथ बाहर जाने के लिए पैरेंट्स से पूछना नहीं पड़ता। लेकिन उस समय सिचुएशन अलग होती होगी। मेरे लिए जौहर ऐसा सीन था जिसमें अपने पति के बलिदान के बाद औरतें खुद का अस्तित्व खत्म कर देती हैं। वो ऐसा खुद को बचाने के लिए करती हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
पद्मावत
'अगर मेरे नजरिए से देखा जाए तो यह बिल्कुल गलत था। लेकिन फिल्म में एक एक्टर की तरह यह रोल करना मैंने सही समझा। पद्मावती ने तलवार चलाकर कोई जंग नहीं जीती। लेकिन उसने जंग जीतने का अपना तरीका अपनाया। उसके अनुसार खिलजी उसके सामने हार गया। यह उसकी मर्जी थी। इस पर लोगों की अपनी राय हो सकती है।'
विज्ञापन
5 of 6
पद्मावत
दीपिका ने कहा कि अगर किसी को यह बात नहीं समझ आ रही तो ये उसकी अपनी राय है। वो इसकी इज्जत करती हैं। बस लोग फिल्म को पसंद कर रहे हैं। यह ज्यादा जरूरी है। बता दें कि पिछले दिनों स्वरा भास्कर ने एक ओपन लेटर लिख जौहर सीन पर आपत्ति जताई थी। इसके बाद दीपिका ने जवाब देते हुए कहा था, 'मैं उनके नजरिए को गलत नहीं मानती।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।