दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की दमदार अभिनेत्री हैं, जिन्होंने कई हिट फिल्में देकर फैंस को अपना दीवाना बनाया है। फैंस ये बात भी अच्छी तरह जातने हैं कि दीपिका एक समय पर डिप्रेशन का सामना कर चुकी हैं। अभिनेत्री भी कई मौकों पर अपने उन मुश्किल दिनों में हुई परेशानियों को साझा कर चुकी हैं। एक बार फिर दीपिका ने अपने डिप्रेशन के दिनों के बारे में बात की है और बताया है कि उन दिनों एक ऐसा वक्त भी आया था जब वह सुसाइड का सोचने लगी थीं।
Deepika Padukone: डिप्रेशन के दर्दनाक दिनों को दीपिका ने किया याद, बोलीं- टूट गई थी, कई बार आत्महत्या करने...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते दिन दीपिका एक कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस मौके पर ब्लैक साड़ी में अभिनेत्री कहर ढा रही थीं। इस इवेंट में दीपिका ने बताया कि वह कैसे उस फेज से निकलकर बाहर आई हैं। दीपिका ने खुलासा किया कि डिप्रेशन से बाहर निकलने में उनकी मां ने मदद की थी। दीपिका ने कहा कि डिप्रेशन से बाहर निकलने में मेरी मां ने मदद की थी। मैं इसका सारा क्रेडिट मां को दूंगी क्योंकि मेरी मां ने मेरी उस स्थिति को पहचाना था। लेकिन पता नहीं कैसे मैं डिप्रेशन का शिकार हो गई थी। उस समय मैं अपने करियर की ऊंचाई पर थी और सब ठीक चल रहा था इसी वजह से कोई कारण भी नहीं था, जिसके चलते मैं ऐसा महसूस करूं।
दीपिका ने आगे कहा कि वह दिन ऐसे थे जब मैं सिर्फ सोना चाहती थी। मैं जागना चाहती ही नहीं थी क्योंकि सोना मुझे छिपने का तरीका लगने लगा था। उस समय मुझे आत्महत्या के ख्याल आते थे, जिनसे मुझे लड़ना था। दीपिका ने इस मौके पर एक घटना को याद करते हुए बताया कि मेरे माता-पिता बेंगलुरु में रहते हैं और जब वह मुझसे मिलने आते थे तब मैं हमेशा खुद को मजबूत दिखाती थी। सब ठीक चल रहा था लेकिन एक दिन जब मेरे माता-पिता वापस जा रहे थे तब मैं उनके सामने टूट गई और अचानक रोने लगी।
दीपिका ने आगे बताया कि मेरी हालत देखकर मेरी मां ने मुझसे कुछ आम सवाल किए थे कि ब्वॉयफ्रेंड की वजह से कुछ है? इंडस्ट्री में कुछ हुआ है? किसी ने कुछ कहा है? इन सवालों का मेरे पास कोई जवाब नहीं था क्योंकि ऐसा कुछ हुआ ही नहीं था बस मेरे अंदर एक खालीपन था। इसी वक्त मेरी मां को समझ आ गया था कि मैं डिप्रेशन में हूं। इसलिए मैं इसका सारा क्रेडिट मेरी मां को देती हूं।
बता दें कि दीपिका पादुकोण रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप में थीं और एक्ट्रेस जल्द ही रणबीर से शादी करना चाहती थीं लेकिन दोनों का ब्रेकअप हो गया। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि रणबीर से ब्रेकअप के बाद ही दीपिका डिप्रेशन का शिकार हुई थीं। हालांकि, आज के समय में दीपिका रणवीर सिंह की पत्नी हैं और दोनों अपनी मैरिड लाइफ में खुश हैं। दूसरी तरफ रणबीर कपूर भी आलिया भट्ट के साथ शादी कर चुके हैं और जल्द ही पिता बनने वाले हैं।