{"_id":"59f97cf44f1c1bee688b886f","slug":"deepika-padukone-questioned-about-her-salary-in-padmavati-her-answer-is-buzzing-internet-now","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'पद्मावती' दीपिका से पूछा, 'कितनी फीस लेती हैं आप', दिया ऐसा जवाब, हो गई बोलती बंद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'पद्मावती' दीपिका से पूछा, 'कितनी फीस लेती हैं आप', दिया ऐसा जवाब, हो गई बोलती बंद
Wed, 01 Nov 2017 01:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Wed, 01 Nov 2017 01:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
1 दिसंबर को रिलीज होने वाली संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' हमेशा खबरों में बनी रहती है। कभी विवाद तो कभी फिल्म के गाने की लॉन्चिंग, लेकिन इस बार इसकी चर्चाओं की वजह फिल्म के सितारों को मिलने वाली सैलरी है।
2 of 6
दरअसल, हाल ही में खबरें आई थीं कि सितारों से सजी इस फिल्म में दीपिका पादुकोण को उनके दोनों को-स्टार यानी शाहिद कपूर और रणवीर सिंह से भी ज्यादा पैसे दिए गए हैं। ऐसे में मंगलवार को दीपिका जब अपनी आने वाली फिल्म 'पद्मावती' का थ्रीडी ट्रेलर लॉन्च करने पहुंची तो उनसे एक बार फिर उनकी फीस के बारे में सवाल पूछे गए।
3 of 6
जिसके बाद दीपिका ने ऐसा सवाल दिया कि सभी की बोलती बंद हो गई। उन्होंने जवाब दिया, 'मेरी फीस के बारे में बात करना उतना मजेदार नहीं है, लेकिन मुझे जितना भी पैसा मिल रहा है, उसपर मुझे गर्व और पूरा विश्वास है। आप भी उतने पैसे से खुश होंगे जितना आपको मिल रहा है। मुझे गर्व है कि प्रोड्यूसर्स ने ऐसी फिल्म पर इतना पैसा खर्च किया है'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
फिल्म के बजट के बारे में बात करते हुए दीपिका ने आगे कहा, 'अगर इस फिल्म पर लगे रिसॉर्स, बजट की बात करें तो यह एक बहुत बड़ी फिल्म है. हमने इससे पहले भी महिला किरदारों को काफी मजबूती से पर्दे पर देखा है। ये भारतीय सिनेमा के लिए मील का पत्थर साबित होगा'।
विज्ञापन
5 of 6
बता दें कि 'पद्मावती' में मुख्य भूमिका में नजर आने वाली दीपिका की गिनती बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में होती हैं जिन्हें इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फीस मिलती है, लेकिन असल में कोई यह बात नहीं जानता कि उन्हें उनकी फिल्मों के लिए कितना मेहनताना दिया जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।