{"_id":"5ce060eebdec2207790751c9","slug":"deepika-padukone-returning-india-from-cannes-2019-film-festivals-see-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'कान फेस्टिवल' से भारत लौटीं दीपिका पादुकोण, देखें फ्रांस एयरपोर्ट से ताजा तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'कान फेस्टिवल' से भारत लौटीं दीपिका पादुकोण, देखें फ्रांस एयरपोर्ट से ताजा तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Sun, 19 May 2019 12:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
दीपिका पादुकोण
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'कान फिल्म फेस्टिवल 2019' में अपने स्टाइल और खूबसूरती का जलवा बिखेर चुकीं बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अब भारत लौट आई हैं। वह फ्रांस के Nice Cote d'Azur Airport पर स्पॉट हुईं जहां उनका बेहतरीन लुक एक बार फिर देखने को मिला। अमर उजाला दीपिका की एयरपोर्ट से कुछ तस्वीरें सामने लेकर आया है।
2 of 4
दीपिका पादुकोण
- फोटो : Amar Ujala
एयरपोर्ट पर दीपिका के लुक की बात करें तो वह यहां बहुत ही रफ एंड टफ लुक में नजर आईं। उन्होंने ब्लैक टी-शर्ट के साथ स्लिम फिट जैंगिंग डाली हुई थी। इसपर उन्होंने आईस रंग की डेनिम की लॉन्ग शर्ट कैरी कर रखी थी। दीपिका ने पैरों में हाई हील्स शूज और बालों का क्राउन टच जूड़ा बांधा हुआ था।
3 of 4
दीपिका पादुकोण
- फोटो : Amar Ujala
इस फिल्म फेस्टिवल में दीपिका डुंडास और गिआंबट्टिस्ता वल्ली की डिजाइन की हुईं ड्रेसेज में नजर आई थीं। हरदम दमकती रहने वाली दीपिका पादुकोण ने कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर अपनी खूबसूरती से हर किसी को दंग कर दिया था। गिआंबट्टिस्ता वल्ली के डिज़ाइन किये गए लाइम शेडेड ट्यूल गाउन और पिंक हेडबैंड के साथ दीपिका ने अपना यह लुक पूरा किया था। दीपिका के इस ग्लैमरस लुक ने कान में खूब हलचल मचा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
दीपिका पादुकोण
- फोटो : Amar Ujala
बता दें कि मोस्ट इन्फ्लुएंसर ग्लोबल आइकन की लिस्ट में शामिल होने वाली दीपिका पादुकोण ने लेडी गागा और रिहाना जैसी सेलेब्रिटीज के बीच अपनी अलग उपस्थिति कान में दर्ज कराई थी। अभिनेत्री के कान्स में हर लुक को कैमरे में कैद करने के लिए दुनिया भर के फोटोग्राफर बेताब दिखाई दिए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।