{"_id":"5ce0fd01bdec2207476e2d6f","slug":"now-superstars-out-of-the-karan-johar-upcoming-movies-rajkumar-rao-new-entry-in-dharma-production","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुपरस्टार्स पर से करण का उठा भरोसा, राजकुमार राव की धर्मा प्रोडक्शंस में एंट्री","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुपरस्टार्स पर से करण का उठा भरोसा, राजकुमार राव की धर्मा प्रोडक्शंस में एंट्री
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: विजय जैन
Updated Sun, 19 May 2019 12:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Bhumi Pednekar Rajkumar Rao
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शंस में खतरे की घंटी बज चुकी है। इस साल करण जौहर की बतौर निर्माता अब तक तीन फिल्में रिलीज हो चुकी हैं, केसरी, कलंक और स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2। इनमें से केसरी ने तो किसी तरह अपनी लागत और फिल्म को रिलीज करने का खर्चा निकालकर थोड़ा बहुत मुनाफा भी कमा लिया लेकिन धर्मा की बाकी दोनों फिल्में बुरी तरह फ्लॉप रहीं।
2 of 5
Karan Johar Akshay Shahrukh
- फोटो : file photo
करण जौहर अब अपने प्रोडक्शन हाउस की फिल्मों की नए सिरे से प्लानिंग कर रहे हैं और इस प्लानिंग का पहला हिस्सा बने हैं अभिनेता राजकुमार राव। अक्षय कुमार, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, वरुण धवन, आलिया भट्ट और टाइगर श्रॉफ जैसे सितारों को लेकर बनी करण जौहर की फिल्मों केसरी, कलंक और स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 का जो हश्र हुआ है, उसे लेकर उनका चिंतित होना लाजिमी है।
3 of 5
Kesari
- फोटो : file photo
केसरी को इसीलिए उन्होंने फटाफट ओटीटी पर भी रिलीज कर दिया है। ब्रह्मास्त्र की रिलीज डेट बदली जा चुकी है और अक्षय की अगली फिल्म गुड न्यूज पर भी काफी कुछ नया काम किया जा रहा है। करण जौहर के करीबी सूत्र बताते हैं कि धर्मा प्रोडक्शंस को सबसे ज्यादा नुकसान इसकी नई नई बनी क्रिएटिव टीम ने पहुंचाया। करण ने इनकी सलाहों पर आंख मूंदकर भरोसा किया और परिणाम सबके सामने है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
karan johar
अब करण जौहर फिर से सब कुछ खुद देखने की शुरूआत कर रहे हैं। अपने पुराने मित्र और यशराज फिल्म्स के मालिक आदित्य चोपड़ा से भी करण ने सलाह मशविरा किया है। ताजा खबर ये है कि करण का मन अब मेगा बजट फिल्मों की बजाय अच्छी कहानियों पर आधारित फिल्में बनाने का हो चला है। इस सिलसिले में उनकी अभिनेता राजकुमार राव से मुलाकात भी हो चुकी है।
विज्ञापन
5 of 5
rajkumar rao
- फोटो : bollywoodlife
सूत्र बताते हैं कि राजकुमार राव के साथ धर्मा प्रोडक्शंस की अगली फिल्म का ऐलान जल्द हो सकता है। इस फिल्म में राजकुमार के साथ इस समय की सबसे चर्चित अभिनेत्री भूमि पेडनेकर को लेने की बात चल रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।