{"_id":"5b702d8542c792595f6804b5","slug":"deepika-padukone-shared-picture-with-sister-anisha-may-be-clicked-by-ranveer-singh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिर्फ दीपिका पादुकोण के ही नहीं उनकी बहन के भी काफी करीब हैं रणवीर सिंह, ये तस्वीर है सबूत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सिर्फ दीपिका पादुकोण के ही नहीं उनकी बहन के भी काफी करीब हैं रणवीर सिंह, ये तस्वीर है सबूत
Sun, 12 Aug 2018 06:34 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 12 Aug 2018 06:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
deepika padukone
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दीपिका पादुकोण अपनी बहन के काफी करीब हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर छोटी बहन अनीषा के साथ तस्वीर पोस्ट करती रहती हैं। कुछ दिन पहले दीपिका की एयरपोर्ट की तस्वीर सामने आई थी कहा जा रहा था कि वह अपने घर बैंगलोर गई हैं। इस बीच दीपिका पादुकोण ने अपनी बहन के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है जिसे रणवीर सिंह से जोड़कर देखा जा रहा है।
2 of 5
deepika padukone
दरअसल, दीपिका पादुकोण ने यह तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस तस्वीर में दीपिका की बहन दीपिका के कंधे पर सिर रखे हुए हैं। इस तस्वीर को दीपिका ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा - 'मैं और मेरी छोटी बहन...क्योंकि बहनें बेस्ट होती हैं।' इस कैप्शन के साथ दीपिका ने कैमरे वाला इमोजी बनाया और रणवीर सिंह का नाम लिखा।
दीपिका के द्वारा इस कैप्शन में रणवीर का नाम लिखने से ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि दीपिका और उनकी बहन की तस्वीर रणवीर ने ली है। दीपिका के इस कैप्शन से इस बात का अंदाजा जरूर लगा सकते हैं कि रणवीर सिर्फ दीपिका के ही नहीं बल्कि उनके परिवार के भी काफी करीब है। हाल ही में दीपिका ने रणवीर की तस्वीर पर ऐसा कमेंट कर दिया था जो वायरल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Deepika and Ranveer
रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में रणवीर हंसते हुए नजर आ रहे हैं। रणवीर ने जैसे ही इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया दीपिका पादुकोण खुद को रोक न सकी और कमेंट कर दिया। दीपिका ने कमेंट किया 'इतने हॉट कैसे हो?' दीपिका के इस कमेंट के बाद बॉलीवुड के खिलजी ने भी झट से दीपिका के कमेंट का जवाब दे दिया। रणवीर ने दीपिका के कमेंट पर लिखा 'अब हो गया हूं।' इसके साथ ही रणवीर ने हंसने वाला इमोजी भी बनाया। रणवीर का यह जवाब पढ़कर बेशक दीपिका शरमा गई होंगी।
आपको बता दें, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के अफेयर की खबरें साल 2013 में आई फिल्म 'गोलियों की रासलीला-रामलीला' से आने लगी थीं। कहा जा रहा है इस कपल की शादी इसी साल इटली के लोम्बार्डी में होगी। शादी की तारीख 10 नवंबर बताई जा रही हैं। जानकारी के मुताबिक इस लेक के पास एक बेहद खूबसूरत विला है। यहीं पर शादी की सभी रस्मों को पूरा किया जाएगा ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।