फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cannes Festival 2022: कान फेस्टिवल से ग्रीन ड्रेस में दीपिका ने फिर लूटी वाहवाही, स्टनिंग लुक देख लोग बोले 'क्वीन'

Mon, 23 May 2022 12:32 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 23 May 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone shares new Looks To The Cannes Film Festival 2022 fans went crazy after seeing the pictures
दीपिका पादुकोण - फोटो : insta

सिनेमा के सबसे बड़े इवेंट कान फेस्टिवल में इस समय दुनियाभर के सेलिब्रिटी का जमावड़ा लगा हुआ है। बॉलीवुड की कई हसीनाएं भी फेस्टिवल में अपने लुक से खूब लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं, हालांकि इस बार सबकी निगाहें दीपिका पादुकोण पर हैं, क्योंकि न सिर्फ रेड कार्पेट बल्कि उन्होंने इस बार ज्यूरी मेंबर के रूप में कान महोत्सव में शिरकत की है। इसी के साथ दीपिका रेड कार्पेट पर भी अपने हर लुक से खूब लाइमलाइट में बनी हुई हैं। अब एक बार फिर से उन्होंने नए लुक में तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखने के बाद फैंस उनकी जमकर तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं।

Deepika Padukone shares new Looks To The Cannes Film Festival 2022 fans went crazy after seeing the pictures
दीपिका पादुकोण - फोटो : insta

इस नए लुक में दीपिका पादुकोण ने ग्रीन कलर का जंप सूट स्टाइल पैंट और टॉप पहना हुआ है, जिसमें व्हाइट कलर के डॉट पड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। दीपिका ने व्हाइट हाई हील्स और मैसी हेयर के साथ लुक को कंप्लीट किया है। दीपिका का लुक स्टनिंग लग रहा है। तस्वीरों में वह अलग-अलग तरीकों से  पोज देती दिख रही हैं। कुछ ही देर में उनकी पोस्ट पर दो लाख से ज्यादा लाइक आ चुके हैं वहीं लोग एक के बाद एक कमेंट करते भी दिख रहे हैं।

Deepika Padukone shares new Looks To The Cannes Film Festival 2022 fans went crazy after seeing the pictures
दीपिका पादुकोण - फोटो : insta

कान फिल्म फेस्टिवल में दीपिका के हर लुक में उनका अलग हटकर स्टाइल स्टेटमेंट नजर आ रहा है। अब उनकी ये नई तस्वीरें देखने के बाद एक प्रशंसकों ने तारीफों के पुल बांध दिए हैं और यूजर्स जमकर प्यार लुटाते दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'क्वीन'। इसके अलावा बाकी फैन भी सो क्यूट, हॉट, और कई तरह से अपनी प्रतिक्रिया देने के साथ ही दिल वाली इमोजी भी बरसा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone shares new Looks To The Cannes Film Festival 2022 fans went crazy after seeing the pictures
दीपिका पादुकोण - फोटो : Instagram

कान महोत्सव में स्टाइलिंग के मामले में इस बार दीपिका ने सालों से शिरकत कर रही अभिनेत्री ऐश्वर्या राय को भी पीछे छोड़ दिया है। इससे पहले दीपिका ने ब्लैक गाउन में तस्वीरें शेयर की थीं। उनका ये ग्लैमर अंदाज फैंस को खूब पसंद आया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed