फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhaakad: ‘धाकड़’ की खराब कमाई का पायल रोहतगी ने उड़ाया मजाक, पोस्ट में कंगना के लिए अब कह डाली ये बात

Mon, 23 May 2022 12:02 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 23 May 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
Payal Rohatgi takes a jibe at Kangana Ranaut over the film Dhaakad low collection
कंगना रणौत, पायल रोहतगी - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत की फिल्म 'धाकड़' 20 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म का जब ट्रेलर सामने आया था, तब लोगों ने उम्मीद जताई थी कि कंगना बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देंगी। लेकिन ऐसा होता दिख नहीं रहा। फिल्म को दर्शकों का ज्यादा अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। वहीं, अब फिल्म की खराब शुरुआत पर पायल रोहतगी ने एक पोस्ट शेयर किया है। पायल कंगना के शो 'लॉकअप' में दिखी थीं, जिसमें वह रनरअप रहीं। शो से बाहर आने के बाद से ही पायल कंगना पर जमकर निशाना साध रही हैं और अब एक बार फिर ऐसा ही हुआ है।

Payal Rohatgi takes a jibe at Kangana Ranaut over the film Dhaakad low collection
पायल रोहतगी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पायल रोहतगी ने इंस्टाग्राम पर दो स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं। पहले स्क्रीनशॉट में कंगना की फिल्म 'धाकड़' का कलेक्शन है, जिसके मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 50 लाख रुपये की कमाई की है। दूसरे स्क्रीनशॉट में मुनव्वर फारूकी नजर आ रहे हैं, जिस पर लिखा है, 'दो भारत से आता हूं। पहला 1947 और दूसरा 2014 का। फ्रीडम ऑफ स्पीच' 

Payal Rohatgi takes a jibe at Kangana Ranaut over the film Dhaakad low collection
पायल रोहतगी-कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

इस पोस्ट के साथ पायल ने कैप्शन में कंगना रणौत पर निशाना भी साधा है। पायल ने लिखा, 'दुख की बात है कर्मा किसी को नहीं छोड़ता है। जिसे 18 लाख वोट्स मिले ना उसने फिल्म का प्रमोशन किया और ना ही उसके बोट्स फिल्म देखने आए। सीता मां पर फिल्म बनाने वाली हैं कंगना जी और उसमें सीता मां का मजाक उड़ाने वाले को रोल भी देंगी क्योंकि उसे अपनी ऑब्जेक्टिविटी दिखानी है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Payal Rohatgi takes a jibe at Kangana Ranaut over the film Dhaakad low collection
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि कंगना रणौत के रियलिटी शो 'लॉकअप' का ग्रैंड फिनाले कुछ समय पहले ही हुआ था, जिसमें मुनव्वर फारूकी विनर घोषित हुए थे। इस शो में पायल दूसरे नंबर पर रही थीं और पायल को यही बात पसंद नहीं आई, जिसके बाद से ही वह मुनव्वर और कंगना पर निशाना साध रही हैं। इस शो की निर्माता एकता कपूर थीं। शो में पूनम पांडे, करणवीर बोहरा, जीशान खान, सारा खान, निशा रावल जैसे कई सितारे बतौर कंटेस्टेंट नजर आए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed