दीपिका पादुकोण से होगी पूछताछ
दीपिका पादुकोण से शनिवार को होगी पूछताछ और सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच से खुश नहीं परिवार, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रग्स मामले में करण जौहर का बयान
सुशांत सिंह राजपूत मामले में लगातार खुद को निशाना बनाए जाने के बाद निर्देशक करण जौहर सामने आए। उन्होंने एक बयान जारी कर कहा कि वो मादक पदार्थों के सेवन के पक्ष में नहीं हैं। जिस पार्टी में ड्रग्स लेने की बात हो रही है वहां ऐसा कुछ भी नहीं था। साथ ही करण जौहर ने यह भी स्पष्ट किया कि क्षितिज प्रसाद और अनुभव चोपड़ा उनके करीबी सहयोगी नहीं हैं।
करण जौहर ने दी सफाई, बयान जारी कर कहा- पार्टी में ड्रग्स लिए जाने की बातें झूठीं
सुशांत केस की जांच से खुश नहीं परिवार
सुशांत सिंह राजपूत की मौत आत्महत्या थी या हत्या, ये सवाल ऐसा है जिसका जवाब हर कोई जानना चाहता है। करीब एक महीने से केस की जांच कर रही सीबीआई ने अब तक सुशांत की मौत से जुड़ी कोई जानकारी साझा नहीं की है। इस बीच सुशांत के परिवार के वकील विकास सिंह ने कहा है कि अभिनेता का परिवार जांच से खुश नहीं है। परिवार का मानना है कि सारा ध्यान ड्रग्स मामले की ओर लगाया जा रहा है।
सुशांत के परिवार के वकील बोले: ड्रग्स मामले की जांच जारी, कब सुलझेगी मौत की गुत्थी
अनुष्का का गावस्कर को जवाब
इंडियन प्रीमियर लीग में विराट कोहली की परफॉर्मेंस ठीक नहीं होने पर सुनील गावस्कर ने अनुष्का शर्मा पर टिप्पणी की। जिसके बाद गावस्कर की जमकर आलोचना हो रही है। वहीं अनुष्का शर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। अनुष्का लिखती हैं कि 'यह 2020 चल रहा है लेकिन मेरे लिए आज भी चीजें सही नहीं हुई हैं। मुझे हमेशा क्रिकेट में घसीट दिया जाता है।'
कोहली के खराब प्रदर्शन पर गावस्कर ने लिया था अनुष्का शर्मा का नाम, अब दी सफाई
एसपी बालासुब्रमण्यम का निधन
दिग्गज गायक एसपी बालासुब्रमण्यम का शुक्रवार दोपहर निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी उनके बेटे एसपी चरण ने दी है। एसपी बालासुब्रमण्यम ने हाल ही में कोरोना को मात दी थी, लेकिन सांस संबंधी समस्या के चलते अस्पताल में ही भर्ती थे।
मशहूर गायक एसपी बालासुब्रमण्यम का निधन, सलमान खान सहित अन्य सितारों ने दी सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि