{"_id":"5a55a07c4f1c1bfc0f8b88d4","slug":"deepika-padukone-visits-ranveer-singh-s-grandmother-something-wrong","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रणवीर की बीमार दादी से मिलने पहुंचीं दीपिका पादुकोण, जल्द होने वाली है शादी?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणवीर की बीमार दादी से मिलने पहुंचीं दीपिका पादुकोण, जल्द होने वाली है शादी?
Thu, 11 Jan 2018 08:29 AM IST
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 11 Jan 2018 08:29 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी के बाद अब बी-टाउन के एक और कपल के सात फेरे लेने की बातें आम हो चुकी है। हम बात कर रहे हैं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की। हाल ही में ये कपल मालदीव से न्यू ईयर मना कर भारत लौटा है। अब आ रही खबरों के मुताबिक दीपिका, रणवीर सिंह की दादी से मिलने पहुंची हैं।
2 of 4
एक अंग्रेजी समाचार पत्र के अनुसार रणवीर सिंह की दादी की तबियत ठीक नहीं है इसलिए दीपिका उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने पहुंची थीं। इसके पहले ये भी खबर आई थी कि रणवीर के पेरेंट्स ने दीपिका को डायमंड सेट और सब्यसाची मुखर्जी की साड़ी गिफ्ट की है। जिसके बाद शादी की खबरों को और हवा मिल गई थी।
3 of 4
खबरें तो ये भी थीं कि दीपिका अपने बर्थ डे यानी 5 जनवरी को सगाई कर सकती हैं। लेकिन उनकी सगाई की खबरें अफवाह निकली। दीपिका और रणवीर के रिश्ते को पापा प्रकाश पादुकोण से पहले ही हरी झंडी मिल चुकी है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था- पिता होने के नाते मैंने दीपिका को अपना फैसला लेने की छूट दे रखी है। शादी के मामले में भी मैं उनके फैसले का सम्मान करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
दीपिका के पापा के बाद अब रणवीर के घरवालों का दीपिका को गिफ्ट देना। फिर दीपिका का रणवीर की बीमार दादी से मिलने जाना अफवाहों के बाजार को गर्म करने के लिए काफी है। खैर इस क्यूट कपल के फ्यूचर का क्या होगा ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा, लेकिन इसके पहले 25 जनवरी को रिलीज होने वाली इनकी फिल्म 'पद्मावत' के लिए दोनों को 'ऑल द बेस्ट'।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।