{"_id":"5cbc8575bdec2214492aaa5b","slug":"deepika-padukone-was-offer-roop-role-of-movie-kalank-before-alia-bhatt","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'कलंक' में वरुण धवन की 'रूप' होतीं दीपिका पादुकोण, आलिया को इस वजह से मिला रोल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'कलंक' में वरुण धवन की 'रूप' होतीं दीपिका पादुकोण, आलिया को इस वजह से मिला रोल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Sun, 21 Apr 2019 08:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'कलंक' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 21 करोड़ की कमाई की। फिल्म में सभी किरदारों के अभिनय की तारीफ भी की जा रही है। फिल्म में 'रूप' का किरदार कर रहीं आलिया भट्ट की एक्टिंग एक बार फिर सराही गई है। ऐसे में फिल्म को रिलीज हुए अभी एक सप्ताह भी नहीं हुआ था कि चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है।
2 of 5
कलंक के 'टीजर' लॉन्च में वरुण बोले-'आलिया को अब एटीट्यूड आ गया'
- फोटो : self
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में 'रूप' का किरदार आलिया से पहले दीपिका पादुकोण को ऑफर किया गया था। एक फिल्मी वेबसाइट के मुताबिक, इस फिल्म के मेकर्स 'रूप' के रोल को लेकर पहले दीपिका के पास गए थे, लेकिन अभिनेत्री ने ऑफर स्वीकार नहीं किया। इसके बाद यह रोल आलिया की झोली में जा गिरा। रूप के किरदार में आलिया भट्ट बेहद सुंदर और शानदार लग रही हैं।
3 of 5
kalank
वहीं, दीपिका के इस ऑफर को ठुकराने की वजह साफ नहीं हो पाई है। मगर इन दिनों दीपिका अपनी अपकमिंग फिल्म छपाक को लेकर बिजी हैं। इसमें उनका रोल एक एसिड विक्टिम लक्ष्मी अग्रवाल का है। फिल्म का निर्देशन मेघना गुलाजर कर रही हैं। अगर दीपिका इस रोल के लिए हामी भर देतीं तो बता दें कि यह पहली बार होता जब वरुण और दीपिका की जोड़ी बड़े परदे पर पहली बार देखने को मिलती।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Kalank
- फोटो : instagram
बता दें कि धर्मा प्रोडक्शंस की नई फिल्म कलंक को इसके मेकर्स ने शुक्रवार की बजाय महावीर जयंती और गुड फ्राइडे की छुट्टियों का फायदा उठाने के लिए बुधवार को रिलीज किया था। फिल्म के विशालकाय कैनवस और इसमें शामिल बड़े सितारों को देखते हुए फिल्म को पहले दिन बंपर ओपनिंग मिली और इसने पहले ही दिन 21 करोड़ 60 लाख रुपये कमाकर नया रिकॉर्ड बना दिया था।
विज्ञापन
5 of 5
बॉलीवुड
- फोटो : Amar Ujala
लेकिन, शुक्रवार और शनिवार के दिन फिल्ममेकर्स की बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों से जो भी उम्मीदें रहीं, वे पूरी नहीं हो सकी हैं। फिल्म ने गुरुवार के जो दिन जबर्दस्त गिरावट पहले दिन के मुकाबले देखी, शुक्रवार को भी फिल्म वहीं टिकी रही। शनिवार को फिल्म का कलेक्शन और गिर गया। फिल्म कलंक रिलीज के पहले चार दिन में सिर्फ 54 करोड़ 40 लाख रुपये ही कमा सकी है। फिल्म को सुपरहिट का तमगा पाने के लिए पहले वीकएंड में करीब 100 करोड़ रुपये कमाने की दरकार है, लेकिन वहां तक पहुंचना फिल्म के लिए मुश्किल दिख रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।