सब्सक्राइब करें

दीपिका का महाभारत पर फिल्म बनाने का एलान, द्रौपदी बनकर नए नजरिए से दिखाएंगी कौरवों-पांडवों की कहानी

मुंबई टीम, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 25 Oct 2019 06:05 AM IST
विज्ञापन
deepika padukone will make mahabharata and play Draupadi role
Deepika Padukone - फोटो : सोशल मीडिया

दीवाली के त्योहार पर जब हिंदी सिनेमा बॉक्स ऑफिस पर अलग अलग मूड की फिल्मों से धमाके और फुलझड़ियां चलाने की तैयारी कर रहा है तो इसी बीच हिंदी सिनेमा की हीरोइन नंबर वन दीपिका पादुकोण ने सबसे बड़ा बम फोड़ दिया है। दीपिका ने बड़े परदे के लिए बनने जा रही महाभारत सीरीज की फिल्मों में कालजयी किरदार द्रौपदी करने के लिए हां कर दी है। महाभारत की ये कहानी इस बार इसी मुख्य किरदार के नजरिए से दिखाई जाएगी और ये कहानी दो या तीन फिल्मों में पूरी होगी। दीपिका इन फिल्मों की सह निर्माता भी होंगी। अभी तक आमिर खान और नितेश तिवारी ही महाभारत बनाने की जुगत भिड़ाते रहे हैं, लेकिन दीपिका ने इन दोनों से बाजी मार ली है।

Trending Videos
deepika padukone will make mahabharata and play Draupadi role
deepika padukone

भारतीय सिनेमा में फिल्मों की सीरीज बनाने की हाल के दिनों में यशराज फिल्म्स ने धूम सीरीज से बड़ी कोशिश की। इसके बाद साउथ के निर्देशक राजामौली ने बाहुबली सीरीज की दो फिल्में बनाईं। सलमान खान की दबंग सीरीज भी हिट रही है और अब इस सिलसिले में नया नाम जुड़ा है दीपिका पादुकोण का। दीपिका महाभारत पर आधारित जिस फिल्म सीरीज में द्रौपदी का किरदार करने को तैयार हुई हैं, उसे प्रचलित महाभारत की कहानी से पूरी तरह अलग हटकर लिखा जा रहा है। ये कहानी द्रौपदी के नजरिए से होगी और इसी शर्त पर दीपिका ने इस फिल्म में काम करने के लिए हां की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
deepika padukone will make mahabharata and play Draupadi role
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

इस बारे में दीपिका पादुकोण कहती हैं, "मैं द्रौपदी की भूमिका निभाने के लिए रोमांचित और सम्मानित महसूस कर रही हूं। हालांकि महाभारत को पौराणिक कथाओं और सांस्कृतिक प्रभाव के लिए जाना जाता है, लेकिन जीवन के कई सबक हमें महाभारत से मिले हैं, ज्यादातर उनके पुरुषों से। इसलिए इस नए दृष्टिकोण के साथ समझना न केवल दिलचस्प होगा, बल्कि बहुत महत्वपूर्ण भी होगा।" इस फिल्म को दो या अधिक भागों में बनाया जाएगा और इसका पहला भाग 2021 की दीवाली पर रिलीज़ होने की उम्मीद है।

deepika padukone will make mahabharata and play Draupadi role
deepika padukone - फोटो : deepika padukone

महाभारत पर फिल्म बनाने को लेकर सबसे पहले चर्चा आमिर खान ने शुरू की थी। फिर नितेश तिवारी की महाभारत भी काफी चर्चा में रही लेकिन इसकी शुरूआत का आधिकारिक ऐलान करने का श्रेय मिला है फिल्म निर्माता मंधु मंटेना को। वह दीपिका के साथ मिलकर ये फिल्म प्रोड्यूस करने जा रहे हैं। मधु मंटेना कहते हैं, “महाभारत में द्रौपदी की कहानी को बड़े पर्दे पर फिर से बताना बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। हम सभी अपने जीवन में महाभारत के बारे में जानते हैं, लेकिन हमारी फिल्म की विशिष्टता इस कहानी को द्रौपदी के नज़रिए से देखना है, जो हमारे देश के पौराणिक इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण महिला नायिकाओं में से एक है। दीपिका ऐसी शख्सियत हैं जो इस कथा को पूरी दुनिया तक पहुंचा सकती है।”

शादी की 28वीं सालगिरह पर रोमाटिंक हुए शाहरुख खान, इंस्टाग्राम पर गौरी के लिए लिखी दिल की बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed