{"_id":"5db1fae28ebc3e93b65d6b9e","slug":"ayushmann-khurrana-decides-to-give-gifts-this-diwali-made-by-garbage-pickers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कूड़ा बीनने वाली महिलाओं के लिए आयुष्मान खुराना ने किया ऐसा काम, आप भी करेंगे सलाम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कूड़ा बीनने वाली महिलाओं के लिए आयुष्मान खुराना ने किया ऐसा काम, आप भी करेंगे सलाम
मुंबई टीम, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Fri, 25 Oct 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
Ayushmann Khurrana
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शहरों में कूड़ा बीनने वाली महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उनके कौशल विकास के लिए मशहूर अभिनेता आयुष्मान खुराना और उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप ने इस दिवाली एक नई मुहिम शुरू की है। खुराना दंपति इस साल अपने परिचितों को जो तोहफे भेज रहे हैं, उनमें शामिल दीये और मोमबत्तियां इन्हीं कूड़ा बीनने वाली महिलाओं ने बनाए हैं। दोनों ने इस साल दिवाली पर अपने बच्चों के साथ चंडीगढ़ जाने का भी फैसला किया है और ये दीवाली पूरा खुराना परिवार एक साथ मनाएगा।
2 of 4
Ayushmann Khurrana
- फोटो : amar ujala
त्यौहार पर तोहफों के बारे में अपने इस नए विचार के बारे में आयुष्मान कहते हैं, “दिवाली का मतलब दूसरों के जीवन में ख़ुशी लाना भी है। हम यह त्यौहार अपने-अपने परिवारों के साथ मनाते हैं, लेकिन हमें इस बात को भी ध्यान में रखना चाहिए कि, कई लोग ऐसे भी हैं जिन्हें हम सहारा दे सकते हैं और उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं। अपने इन तोहफों के जरिए हम इन महिलाओं की ज़िंदगी में बदलाव लाने के लिए किए जा रहे प्रयासों को लोगों के सामने लाना चाहते हैं।”
3 of 4
Ayushmann Khurrana and Tahira Kashyap
- फोटो : instagram
वहीं ताहिरा कहती हैं, "हमने इन महिलाओं के तैयार किए गए प्रोडक्ट्स को तोहफे के रूप में देने का फैसला लिया ताकि हम उनके शानदार काम को दुनिया के सामने ला सकें और लोगों को उनके द्वारा हासिल सकारात्मक नतीजों के बारे में बता सकें। हम उनकी मेहनत को सबके सामने लाना चाहते हैं, साथ ही हम सभी को यह बताना चाहते हैं जिदगी बेहद कीमती है और इसे केवल पेट पालने के लिए खतरनाक काम करके बर्बाद नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Ayushmann Khurrana and Tahira Kashyap
- फोटो : instagram
ताहिरा आगे कहती हैं, "हम सभी को ऐसी अनगिनत महिलाओं के भविष्य को सुरक्षित बनाना होगा और इसलिए हम चाहते हैं कि ज्यादा-से-ज्यादा लोग उनके काम के बारे में जानें और उन्हें सहारा दें।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।