{"_id":"5db1f6b78ebc3e939e471d6a","slug":"shahid-kapoor-gives-relationship-advice-to-ex-girlfriend-priyanka-chopra-and-nick-jonas","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाहिद कपूर ने एक्स गर्लफ्रेंड प्रियंका चोपड़ा को दी ऐसी सलाह, पति निक के साथ ऐसे निभाएं रिलेशनशिप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहिद कपूर ने एक्स गर्लफ्रेंड प्रियंका चोपड़ा को दी ऐसी सलाह, पति निक के साथ ऐसे निभाएं रिलेशनशिप
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Fri, 25 Oct 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Shahid kapoor
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा का नाम एक वक्त पर साथ जोड़ा जाता था। ऐसी खबरें थीं कि दोनों रिलेशनशिप में थे। दोनों ने एक साथ तीन फिल्मों में काम किया, इसमें कमीने सुपरहिट रही। फिलहाल अब शाहिद और प्रियंका की शादी हो चुकी है और दोनों अपने वैवाहिक जीवन में खुश हैं। हाल ही में शाहिद कपूर ने नेहा धूपिया के चैट शो में कई चौंकाने वाले खुलासे किए।
2 of 5
Priyanka Chopra, Nick Jonas
- फोटो : social media
शो के दौरान शाहिद कपूर ने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को परफेक्ट रिलेशनशिप पर सलाह दी। जब नेहा धूपिया ने शाहिद से प्रियंका को रिलेशनशिप एडवाइस देने को कहा तब उन्होंने कहा कि प्रियंका और निक को एक-दूसरे के बैकग्राउंड को अच्छे से समझना चाहिए, क्योंकि दोनों अलग-अलग बैकग्राउंड से आते हैं।
3 of 5
janhvi kapoor
- फोटो : social media
शाहिद ने इसके अलावा अपने छोटे भाई ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर के रिलेशनशिप पर बात करते हुए कहा कि दोनों अपने पर्सनल और प्रोफेशनल स्पेस में बैलेंस बनाकर रखें यही दोनों के लिए अच्छा रहेगा। दोनों ही अपने करियर में आगे बढ़ रहे हैं इसलिए सोच-समझकर कदम उठाना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Kabir Singh
- फोटो : twitter
फिलहाल शाहिद कपूर इन दिनों अपनी फिल्म कबीर सिंह की सफलता से बेहद खुश हैं। यह फिल्म 250 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई कर चुकी है। कबीर सिंह शाहिद के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है।
विज्ञापन
5 of 5
nick jonas
- फोटो : social media
वहीं प्रियंका चोपड़ा की बीते दिनों रिलीज हुई फिल्म द स्काई इज पिंक पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। बता दें कि निक और प्रियंका दिसंबर में अपनी पहली मैरिज एनिवर्सरी सेलिब्रेट करेंगे । दोनों ने 1 दिसंबर को क्रिश्चियन और हिंदू रीति से शादी की थी । हाल ही में प्रियंका ने निक के लिए अपना पहला करवाचौथ रखा था। प्रियंका और निक ने करवाचौथ की तस्वीरें भी शेयर की थीं ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।