फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फ्लॉप फिल्म का सीक्वल कर बहुत बड़ा रिस्क लेने जा रही हैं दीपिका पादुकोण, डायरेक्टर ने किया खुलासा

Tue, 04 Sep 2018 10:09 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 04 Sep 2018 10:09 AM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone will seen in xXx Sequel with Vin Diesel, Director DJ Caruso confirmed
बीते साल बॉलीवुड की अदाकार दीपिका पादुकोण ने फिल्म 'ट्रिपल एक्स: रिटर्न ऑफ जेंडार केज' से हॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके साथ हॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर हीरो विन डीजल मुख्य भूमिका में नजर आए थे। 'ट्रिपल एक्स: रिटर्न ऑफ जेंडार केज' को दर्शकों की कुछ खास प्रतिक्रिया नहीं मिली,और दीपिका की पहली हॉलीवुड फिल्म फ्लॉप साबित हो गई। 

 
Deepika Padukone will seen in xXx Sequel with Vin Diesel, Director DJ Caruso confirmed
'गोलियों की रासलीला- रामलीला', 'पद्मावत', 'बाजीराव-मस्तानी' जैसी बॉलीवुड की शानदार फिल्म देने वाली दीपिका पादुकोण ने पहली हॉलीवुड फिल्म फ्लॉप हो जाने से हार नहीं मानी है। वह एक बार फिर से 'ट्रिपल एक्स' के चौथे सीक्वल में नजर आने वाली हैं। इस बात की पुष्टि फिल्म के डायरेक्टर डी.जे. कारूसो ने दी है। 
Deepika Padukone will seen in xXx Sequel with Vin Diesel, Director DJ Caruso confirmed
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो डायरेक्टर डी.जे. कारूसो से जब पूछा गया कि 'ट्रिपल एक्स' के अगले सीक्वल में दीपिका पादुकोण नजर आएंगी क्या..?? तो उन्होंने इस बात पर 'हां' कहा। गौरतलब है कि 'ट्रिपल एक्स' की चौथे सीक्वल में चाइनस एक्टर-सिंगर वांग युआन भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। पता हो कि 'ट्रिपल एक्स' सीरीज साल 2005 में चली आ रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone will seen in xXx Sequel with Vin Diesel, Director DJ Caruso confirmed
'ट्रिपल एक्स' के डायरेक्टर डी.जे. कारूसो ने केवल दीपिका पादुकोण को ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की बहुचर्चित फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' के सुपरहिट गाने 'लुंगी डांस' को भी 'ट्रिपल एक्स' के चौथे सीक्वल में लेने का फैसला किया है। इस बाद का खुलासा भी खुद डी.जे. कारूसो ने बीती जून को किया था। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- 'मैं ट्रिपल एक्स-4 का अंत लुंगी डांस गाने से करना चाहता हूं।' आपको बता दें कि 'ट्रिपल एक्स' चौथे सीक्वल में भी दीपिका के साथ विन डीजल नजर आएंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed