फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपिका को है पिता प्रकाश पादुकोण पर गर्व, तस्वीरें साझा कर कही ऐसी बात

Sun, 02 Feb 2020 05:59 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 02 Feb 2020 05:59 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone Wrote Emotional Note on Father Prakash Padukone Badminton Academy 25th Anniversary
पिता के साथ दीपिका पादुकोण - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। दीपिका कई पोस्ट फैन्स के साथ साझा करती रहती हैं। दीपिका अपने परिवार के साथ भी कई तस्वीरें साझा करती रहती हैं। जिससे पता चलता है कि दीपिका अपने परिवार से कितना प्यार करती हैं। दीपिका की परिवार में सबसे ज्यादा स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग अपने पिता से है।

Deepika Padukone Wrote Emotional Note on Father Prakash Padukone Badminton Academy 25th Anniversary
Prakash Padukone - फोटो : file photo

दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण बैडमिंटन प्लेयर रह चुके है। वो अब अपनी एक बैडमिंटन अकादमी चलाते हैं। हाल ही में दीपिका के पिता की बैडमिंटन अकादमी ने 25 साल पूरे किए हैं। पिता की अकादमी की 25वीं सालगिरह पर दीपिका ने भी खुशी जाहिर की है। दीपिका ने सोशल मीडिया पर पिता की तस्वीर साझा कर बताया कि उन्हें अपने पिता पर गर्व है।

Deepika Padukone Wrote Emotional Note on Father Prakash Padukone Badminton Academy 25th Anniversary
प्रकाश पादुकोण - फोटो : Social Media

दीपिका ने पिता की बैडमिंटन खेलते हुए तस्वीर साझा की हैं। इन तस्वीरों के साथ दीपिका ने कैप्शन में लिखा है, 'बैडमिंटन और भारतीय स्पोर्ट में आपके योगदान को माप नहीं सकते हैं। आपकी निष्ठा, अनुशासन, दृढ़ निश्चय और सालों की मेहनत के लिए आपको धन्यवाद। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं और आप पर हमें गर्व है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Pappa, Your contribution to Badminton and Indian Sport is immeasurable! Thank You for your dedication,discipline,determination and years of hard work! We love you and are proud of you!Thank You for being you!❤️ #prakashpadukonebadmintonacademy #ppba #25years

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone Wrote Emotional Note on Father Prakash Padukone Badminton Academy 25th Anniversary
Deepika Padukone with family - फोटो : file photo

इसके अलावा दीपिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में भी पिता की एक तस्वीर साझा की है। ये तस्वीर सेलिब्रेशन के समय की है जिसमें अलग-अलग फील्ड के दिग्गज स्पोर्ट्समेन नजर आ रहे हैं। इसमें सुनील छेत्री, राहुल द्रविड़, नारायण मूर्ति, पुलेला गोपीचंद और प्रकाश पादुकोण साथ में बैठे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए दीपिका ने लिखा है, 'लेजेंड्स'।

विज्ञापन
Deepika Padukone Wrote Emotional Note on Father Prakash Padukone Badminton Academy 25th Anniversary
prakash padukone - फोटो : SELF

गौरतलब है कि प्रकाश पादुकोण अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी रह चुके हैं। साल 1980 में उन्हें दुनिया का नंबर 1 बैडमिंटन प्लेयर माना जा चुका है। दीपिका के पिता अब अपनी खुद की बैडमिंटन अकादमी चलाते हैं। इस अकादमी का नाम 'प्रकाश पादुकोण बैडमिंटन अकादमी' है। बता दें कि दीपिका भी पिता की तरह ही एक बेहतरीन बैडमिंटन प्लेयर हैं। कई इंटरव्यू में वो कह चुकी हैं कि अगर वो अभिनेत्री ना होतीं तो बैडमिंटन प्लेयर होतीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed