फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपवीर की शादी में शरीक नहीं हो पाएंगे शाहरुख, भंसाली और फराह, इस वजह से बदलना पड़ा फैसला

Wed, 14 Nov 2018 02:58 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 14 Nov 2018 02:58 PM IST
विज्ञापन
Deepika Ranveer wedding Sanjay Leela Bhansali Shahrukh khan and Farah Khan not on the guest list
deepika and ranveer - फोटो : twitter

आखिर वह दिन आ ही गया जिस दिन का सभी को इंतजार था। दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में शामिल इटली के लेक कोमो झील के पास स्थित विला में दीपिका और रणवीर शादी के बंधन में बंधेंगे। इस शादी को शाही बनाने के लिए दीपवीर ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। इस शादी के चर्चे न केवल भारत बल्कि विदेश में भी है। पहले ऐसी खबरें आ रही थी कि दीपिका और रणवीर की शादी में आने के लिए बॉलीवुड की 3 दिग्गज हस्तियों को न्यौता दिया गया है। वहीं अब इन सेलिब्रिटी के आने को लेकर नई जानकारी सामने आई है।

Deepika Ranveer wedding Sanjay Leela Bhansali Shahrukh khan and Farah Khan not on the guest list
Deepika and Ranveer - फोटो : twitter

दीपिका और रणवीर ने इस शादी को प्राइवेट अफेयर रखा था। कहा जा रहा है कि शादी में सिर्फ 40 मेहमानों को न्यौता भेजा गया था जिसमें बॉलीवुड की नामचीन हस्तियां शाहरुख खान, संजय लीला भंसाली और फराह खान को बुलाया गया है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इस यादगार शादी में कोई भी सेलिब्रिटी शरीक नहीं होगा। खबरों की मानें तो दीपवीर ने इटली रवाना होने से पहले इन तीनों से मिलकर आशीर्वाद लेने गए थे।

Deepika Ranveer wedding Sanjay Leela Bhansali Shahrukh khan and Farah Khan not on the guest list
Bhansali - फोटो : File Photo

अगर ऐसा है तो इतना को साफ है कि दीपिका और रणवीर की 40 मेहमानों की लिस्ट में इनमें से किसी का नाम नहीं है। दरअसल, इन तीनों के शादी में शरीक होने की अफवाह तब आई थी जब दीपिका और रणवीर को इटली जाने से पहले संजय लीला भंसाली के घर के बाहर देखा गया था। तब से ऐसी खबरें आने लगीं कि दीपवीर ने इन्हें शादी का निमंत्रण भेजा है। इन खबरों को और अफवाह इसलिए भी मिली क्योंकि दीपिका और रणवीर संजय लीला भंसाली के दिल के काफी करीब हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Ranveer wedding Sanjay Leela Bhansali Shahrukh khan and Farah Khan not on the guest list
Deepika and Ranveer - फोटो : twitter

वहीं फराह खान के साथ भी इन दोनों की मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। इसके साथ ही शाहरुख खान को भी इनविटेशन देने की बात कही जा रही थी। दीपिका ने बॉलीवु़ड में डेब्यू किंग खान के साथ किया था और तब से यह दोनों कई फिल्मों में एक साथ आए। सिर्फ दीपिका ही नहीं रणवीर भी इन तीनों से खास रिश्ता शेयर करते हैं जिस वजह से इन तीनों के शादी में शरीक होने की खबरें आ रही थीं।

विज्ञापन
Deepika Ranveer wedding Sanjay Leela Bhansali Shahrukh khan and Farah Khan not on the guest list
deepika-ranveer wedding - फोटो : instagram

रणवीर और दीपिका की 13 नवंबर को संगीत और मेहंदी थी। खबरों की मानें तो इस सेरेमनी में दीपिका ने रणवीर की फिल्मों के गाने गाए तो रणवीर ने दीपिका के लिए तूने मारी एंट्री गाना गाया। इसके बाद दोनों के परिवार वालों ने एक साथ जमकर डांस किया। दीपवीर आज कोंकणी रीति से शादी कर रहे हैं तो वहीं 15 नवंबर को सिंधी रीति से। शादी के बाद दो रिसेप्शन भी होंगे। 21 नवंबर को बैंगलुरु में और दूसरा 28 नवंबर को मुंबई में।


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed