फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब दीप्ति नवल पर भड़क उठे थे सोसाइटी वाले, इस वजह से छप गई थीं सेक्स रैकेट चलाने की खबरें

Wed, 03 Feb 2021 07:07 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 03 Feb 2021 07:07 AM IST
विज्ञापन
Deepti naval birthday special here know about her life
दीप्ति नवल - फोटो : instagram/deepti.naval

अभिनेत्री, पेंटर, फोटोग्राफर, लेखिका और निर्देशक दीप्ति नवल तीन फरवरी को अपना जन्मदिन मनाती हैं। दीप्ति नवल ने अपने करियर की शुरुआत श्याम बेनेगल की फिल्म जुनून (1978) से की थी। बड़े कलाकारों से सजी इस फिल्म में उनका छोटा सा किरदार था। दो साल बाद वह फिल्म एक बार फिर में मुख्य किरादर में नजर आईं। इसमें उनके साथ स्मिता पाटिल और शबाना आजमी थीं।

Deepti naval birthday special here know about her life
दीप्ति नवल - फोटो : instagram/deepti.naval

80 के दशक में दीप्ति को समानांतर सिनेमा का पर्याय माना जाता था। उनकी यादगार फिल्मों में कमला, चश्मे बद्दूर, एक बार फिर, अनकही, बवंडर, लीला और फिराक शामिल हैं। फिल्मों के अलावा दीप्ति अपने बेबाक अंदाज की वजह से भी जानी जाती हैं। 

Deepti naval birthday special here know about her life
दीप्ति नवल, फारुख शेख - फोटो : instagram/deepti.naval

1981 में दीप्ति नवल और फारुख शेख फिल्म चश्मे बद्दूर में नजर आए। दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया। इसके बाद उन्होंने फिल्म साथ-साथ, किसी से ना कहना, कथा, रंग बिरंगी और फासले कीं। करीब तीन दशकों बाद 2011 में वह फिर से फिल्म टेल मी ओ खुदा में नजर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepti naval birthday special here know about her life
दीप्ति नवल - फोटो : instagram/deepti.naval

बाद में चश्मे बद्दूर की रीमेक डेविड धवन ने बनाई थी जिसमें दीप्ति वाला किरदार तापसी पन्नू ने निभाया था। इसी पर बात करने एक दिन कुछ पत्रकार दीप्ति के घर पहुंचे। उस वक्त उनके घर पर फारुख शेख भी थे। दीप्ति पत्रकारों से बातें कर ही रही थीं कि सोसाइटी के लोग उनके घर आ गए और इंटरव्यू बंद करने के लिए कहने लगे। उन्हें लगा कि यह इंटरव्यू नहीं बल्कि फिल्म की शूटिंग चल रही है। सोसाइटी वालों के इस रवैये से दीप्ति बहुत परेशान हो गई थीं और आखिरकार उन्होंने वह घर छोड़ दिया। उन्हें वहां रहते हुए 30 साल से ज्यादा का वक्त हो गया था।

विज्ञापन
Deepti naval birthday special here know about her life
दीप्ति नवल - फोटो : instagram/deepti.naval

एक इंटरव्यू में दीप्ति ने बताया कि 'जब वहां कोई और अपार्टमेंट खरीदने की हिम्मत नहीं कर पाता था तब मैंने उस बिल्डिंग में घर लिया था। मैंने वहां कई पार्टियां कीं और पत्रकार अक्सर मिलने आते थे। यह पहली बार हुआ था जैसे मुझे एहसास दिलाया गया कि मैं सेक्स रैकेट चला रही हूं। मेरी गलती केवल इतनी थी कि मैं बिल्डिंग के लोगों से मिलती जुलती नहीं हूं।' हालांकि दीप्ति के इस इंटरव्यू को बगैर पूरा पढ़े कई जगह ऐसी खबरें छपी थीं कि सोसोइटी वालों ने उन पर सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगाया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed