{"_id":"5c03b36cbdec2241c802eb15","slug":"deepveer-wedding-reception-sanjay-dutt-spotted-in-bald-look","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दीपवीर के रिसेप्शन में आखिर क्यों बाल्ड होकर पहुंचे संजय दत्त, पहले ही हो चुका था खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दीपवीर के रिसेप्शन में आखिर क्यों बाल्ड होकर पहुंचे संजय दत्त, पहले ही हो चुका था खुलासा
Sun, 02 Dec 2018 04:15 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 02 Dec 2018 04:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Sanjay Dutt
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दीपवीर के रिसेप्शन में संजय दत्त पत्नी मान्यता के साथ पहुंचे। दीपिका और रणवीर के रिसेप्शन में संजय दत्त और मान्यता ने मैंचिग कलर के कपड़े पहने हुए थे, जिसमें दोनों काफी जंच रहे थे। दीपवीर के रिसेप्शन की तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर संजय दत्त के लुक की चर्चा होने लगी, जिसका कनेक्शन आने वाली फिल्म से जोड़कर देखा जा रहा है।
2 of 5
sanjay dutt
- फोटो : Instagram
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के रिसेप्शन में संजय दत्त और मान्यता ने कैमरे के आगे जमकर पोज दिए। रिसेप्शन में मान्यता काले रंग की साड़ी पहने हुई थीं जबकि संजय काले रंग के कोट-पैंट में नजर आए। रिसेप्शन में संजय दत्त बाल्ड लुक में नजर आए जिसकी काफी चर्चा हो रही है।
3 of 5
sanjay dutt
- फोटो : Instagram
दरअसल, संजय दत्त इन दिनों 'पानीपत' फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा था कि पानीपत में संजय दत्त बाल्ड लुक में नजर आएंगे, हालांकि इस बात की कोई भी पुष्टि नहीं हुई थी। दीपवीर के रिसेप्शन में संजय दत्त बाल्ड नजर आए जिससे इन खबरों पर कही न कही मुहर जरूर लग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Arjun Kapoor
- फोटो : twitter
'पानीपत' फिल्म को आशुतोष गोवारिकर डायरेक्ट कर रहे हैं। संजय दत्त के अलावा 'पानीपत' फिल्म में अर्जुन कपूर भी हैं। अर्जुन कपूर हाल ही में मलाइका अरोड़ा के साथ देर रात डिनर डेट पर दिखाई दिए थे। अर्जुन कपूर तस्वीरों में अपना फेस छिपाते हुए नजर आए थे इसके साथ ही उन्होंने फोटो खींचने को मना भी किया। उस वक्त ऐसी खबरें आई थीं कि फिल्म डायरेक्टर ने अर्जुन को अपना लुक छिपाने के लिए कहा है जिसकी वजह से उन्होंने इस तरह से रिएक्ट किया।
विज्ञापन
5 of 5
Agneepath
- फोटो : twitter
आपको बता दें, संजय दत्त पहली बार बाल्ड नहीं हुए हैं। संजय दत्त इससे पहले करण जौहर की फिल्म 'अग्निपथ' के लिए बाल्ड हुए थे। 'अग्निपथ' फिल्म में संजय दत्त ने कांचा का किरदार निभाया था जिसे दर्शकों ने काफी खतरनाक बताया था। 'अग्निपथ' फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी जिसे बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिला था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।