{"_id":"62fcb4880cd06c16be716b66","slug":"delhi-crime-season-2-actress-shefali-shah-tested-covid-19-positive-wrote-a-post-on-instagram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shefali Shah: शेफाली शाह हुईं कोरोना से संक्रमित, सोशल मीडिया पर फैंस को दी जानकारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shefali Shah: शेफाली शाह हुईं कोरोना से संक्रमित, सोशल मीडिया पर फैंस को दी जानकारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Wed, 17 Aug 2022 02:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
शेफाली शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
देश भर में कोरोना के मामलों में हर दिन उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इस बीच अभिनेत्री शेफाली शाह भी इस खरतनाक वायरस से संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने बुधवार को जानकारी दी कि उनका कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है जिसके बाद उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। बता दें कि हाल ही में शेफाली ने इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM) अवार्ड्स 2022 में प्राइम वीडियो फिल्म "जलसा" के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की ट्रॉफी जीती है।
Trending Videos
2 of 4
शेफाली शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
इंस्टाग्राम पर दी जानकारी
कोरोना संक्रमित होने की जानकारी देते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मैं कोरोना संक्रमित पाई गई हूं जिसकी वजह से मैंने खुद को तुरंंत आइसोलेट कर लिया है। मैं डाक्टर के राय के मुताबिक सभी सेफ्टी प्रोटोकॉल का पालन कर रही हूं। मेरी सबसे गुजारिश है कि जो भी मेरे संपर्क में आए हैं वह तुरंत अपनी जांच करा लें।'
इस पोस्ट के बाद फैंस के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'प्लीज अपना ख्याल रखिएगा।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।' वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'जल्द स्वस्थ हो जाएं मैम, आप भविष्य के बॉलीवुड का चेहरा हैं।' इसके अलावा ज्यादातर यूजर हार्ट इमोजी के साथ उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
4 of 4
फिल्म- डार्लिंग्स
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि शेफाली शाह बॉलीवुड में लंबे समय से सक्रिय हैं। साल 1995 में वह पहली बार फिल्म रंगीला में नजर आई थीं। इसके बाद वह कई हिंदी फिल्मों में कार कर चुकी हैं। हाल ही में उनकी फिल्म डार्लिंग्स रिलीज हुई है। इस फिल्म में आलिया लीड रोल में नजर आई थीं। फिल्म में शेफाली के काम को काफी सराहा गया था। इसके अलावा उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह जल्द ही नेटफ्लिक्स सीरीज़ 'दिल्ली क्राइम' के दूसरे सीज़न में दिखाई देंगी जो 26 अगस्त को आने वाली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।