सब्सक्राइब करें

Karthikeya 2 Box Office: किस तरह बढ़ रहा 'कार्तिकेय 2' का कद, हिंदी बेल्ट में भी लगातार पसंद की जा रही फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 17 Aug 2022 02:40 PM IST
विज्ञापन
Karthikeya 2 Hindi Box Office Why Nikhil Siddhartha film Collecting More then Laal Singh Chaddha RakshaBandhan
कार्तिकेय 2, लाल सिंह चड्ढा और रक्षा बंधन - फोटो : अमर उजाला

अभिनेता निखिल सिद्धार्थ अभिनीत 'कार्तिकेय 2' हिंदी पट्टी में एक मिनी ब्लॉकबस्टर साबित हो रही है। रिलीज के चार दिन बाद ही फिल्म के शोज में इजाफा होने लगा है। 53 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई 'कार्तिकेय 2' को अब 1575 से अधिक स्क्रीन्स पर दिखाया जा रहा है। इतना ही नहीं फिल्म हिंदी बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचा रही है। 'कार्तिकेय 2' के हिंदी संस्करण ने जहां ओपनिंग डे पर 7 लाख रुपये का कलेक्शन किया था, वहीं चार दिनों बाद फिल्म ने हिंदी बेल्ट में 2.15 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

Trending Videos
Karthikeya 2 Hindi Box Office Why Nikhil Siddhartha film Collecting More then Laal Singh Chaddha RakshaBandhan
कार्तिकेय 2 और लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ में एक करोड़ रुपये भी नहीं कमा पाई 'लाल सिंह चड्ढा' 
'लाल सिंह चड्ढा' और 'रक्षा बंधन' दोनों के कलेक्शन की बात करें आमिर खान और अक्षय कुमार की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर लगातार खराब प्रदर्शन कर रही हैं। 'लाल सिंह चड्ढा' और 'रक्षा बंधन' ने रिलीज के छह दिनों बाद क्रमश: 48.33 करोड़ रुपये और 36.57 करोड़ रुपये की ही कमाई की है। एक तरफ जहां कार्तिकेय 2 हिंदी बेल्ट में दो करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। वहीं लाल सिंह चड्ढा छह दिनों में दक्षिण भारत में एक करोड़ रुपये तक के आंकड़े को छू नहीं पाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Karthikeya 2 Hindi Box Office Why Nikhil Siddhartha film Collecting More then Laal Singh Chaddha RakshaBandhan
कार्तिकेय 2, रक्षा बंधन - फोटो : सोशल मीडिया

लोगों की डिमांड
'लाल सिंह चड्ढा' और 'रक्षा बंधन' दोनों ही दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में विफल रहीं। वहीं निखिल की 'कार्तिकेय 2' वर्ड ऑफ माउथ के जरिए हिंदी दर्शकों के बीच बड़ी हिट बनती जा रही है। यूजर्स बॉलीवुड की फिल्मों के फ्लॉप होने पर सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर कर रहे हैं। इसके साथ ही मीम्स शेयर कर सिनेमाघर के मालिकों से 'लाल सिंह चड्ढा' और 'रक्षा बंधन' के शोज को रद्द कर निखिल सिद्धार्थ अभिनीत कार्तिकेय 2 हिंदी के शोज को बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। 
 


 

Karthikeya 2 Hindi Box Office Why Nikhil Siddhartha film Collecting More then Laal Singh Chaddha RakshaBandhan
कार्तिकेय 2 और लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

बढ़ रहा कार्तिकेय 2 का कलेक्शन

दिन लाल सिंह चड्ढा रक्षा बंधन कार्तिकेय 2
गुरुवार 11.7 8.2 -
शुक्रवार 7.26 6.4 -
शनिवार 9 6.51 5.04
रविवार 10 7.05 5.79
सोमवार 7.87 6.31 7.29
मंगलवार 2.50 2.10 3.78
कुल 48.33 36.57 21.9
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed