फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Crime season 2: अवॉर्ड्स को लेकर अलग तरीके से सोचते हैं राजेश तैलंग, बोले- ये तो हमारे काम का नतीजा है

Mon, 29 Aug 2022 11:49 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 29 Aug 2022 11:49 AM IST
विज्ञापन
Delhi Crime season 2: Rajesh Tailang talks about his Bhupinder Singh role in Netflix series
राजेश तैलंग - फोटो : Twitter- @rajeshtailang

नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'दिल्ली क्राइम' के दूसरे सीजन में अपनी धमाकेदार एक्टिंग को लेकर एक्टर राजेश तैलंग इन दिनों खूब चर्चा में हैं। हालांकि, इस शो में राजेश तैलंग से दर्शकों की उम्मीदें भी कम नहीं थीं, लेकिन उन्होंने खुद पर किसी तरह का तनाव या दबाव हावी नहीं होने दिया। ऐसा खुद राजेश तैलंग का कहना है। राजेश तैलंग सीरीज में इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह के किरदार में नजर आए हैं। बता दें कि पहले सीजन के प्रीमियर के बाद 'दिल्ली क्राइम' पहला ऐसा भारतीय शो बना, जिसे वर्ष 2020 के इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ ड्रामा सीरीज का सम्मान मिला। ऐसे में दूसरे सीजन के दौरान तैलंग पर कितना दबाव था, इसका उन्होंने बड़ा ही दिलचस्प जवाब दिया है। 

Delhi Crime season 2: Rajesh Tailang talks about his Bhupinder Singh role in Netflix series
राजेश तैलंग - फोटो : Twitter- @rajeshtailang

अवॉर्ड्स के मामले में राजेश तैलंग का कहना है, 'अवॉर्ड्स का स्वागत है, लेकिन अवॉर्ड्स सिर्फ अच्छे काम का बायप्रोडक्ट हैं। एक्टर का कहना है, 'आप जो कुछ भी करें या करने की कोशिश करें उसे पूरी शिद्दत के साथ करें।' उन्होंने आगे कहा कि यह सिर्फ एमी पुरस्कार जीतने को लेकर नहीं है। जब पहला सीजन हिट होता है, तो भले ही आप इसे महसूस करें या न करें, लेकिन दूसरे सीजन के लिए दबाव बढ़ जाता है।' हालांकि, एक्टर ने अपने साथ ऐसा नहीं होने दिया।

Delhi Crime Season 2: वॉशरूम में पहला ब्रेक तो बारिश में ऑडिशन, बेहद फिल्मी है राजेश तैलंग के करियर की कहानी
 

Delhi Crime season 2: Rajesh Tailang talks about his Bhupinder Singh role in Netflix series
Rajesh Tailang - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में एक बातचीत के दौरान राजेश तैलंग ने कहा कि आप शो में काम करने के दौरान अवॉर्ड्स के बारे में नहीं सोचते हैं। उन्होंने आगे कहा कि कोई भी अवॉर्ड हमारे काम का नतीजा हैं। वे किसी भी तरह अभिनय की प्रक्रिया को प्रभावित नहीं करते हैं। अगर हम सच मे पुरस्कार का दबाव लेंगे तो इससे हमारे काम पर असर होगा। उन्होंने आगे कहा कि पहले सीजन को मिला इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड न सिर्फ इस शो की कास्ट और क्रू के लिए खास था, बल्कि पूरे देश के लिए खास रहा। एमी अवॉर्ड को लेकर राजेश तैलंग ने कहा, 'यह पुरस्कार सिर्फ 'दिल्ली क्राइम' के लिए नहीं है, बल्कि पूरे देश के लिए है। यह पहली बार था जब हमें अवॉर्ड मिला। इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए बड़ा अवॉर्ड है। इसलिए मेरा मानना है कि यह सभी के लिए एक बड़ी उपलब्धि रही।' 

Shefali Shah: अक्षय कुमार से आगे निकलीं शेफाली शाह, एक या दो नहीं इस साल रिलीज हुईं चार फिल्में व सीरीज
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Crime season 2: Rajesh Tailang talks about his Bhupinder Singh role in Netflix series
Rajesh Tailang - फोटो : सोशल मीडिया

अपने किरदार को लेकर राजेश तैलंग ने कहा कि भूपेंद्र सिंह के किरदार में दोबारा आना, एक तरह से लंबे वक्त के बाद दोबारा साइकिल चलाने जैसा अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि दो साल बाद किसी किरदार में वही लय हासिल कर पाना थोड़ा मुश्किल होता है। लेकिन, यह बिल्कुल साइकिल चलाने जैसा है। जब काफी  वक्त बाद आप साइकिल चलाते हैं तो शुरुआत थोड़ी धीरे होती है, लेकिन जल्दी ही आप रफ्तार पकड़ लेते हैं। इसी तरह किरदार के साथ भी है। जब आप सेट पर जाते हैं, अपने को-स्टार्स से मिलते हैं तो आपके लिए अपने किरदार में लौटने में आसानी होती है और आप वापस ट्रैक पर आ जाते हैं।

Delhi Crime 2: पुलिस अफसर बन फिर धमाल मचाने के लिए तैयार शेफाली शाह, अपने किरदार के लिए कही ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed