{"_id":"5e3ff6f38ebc3ee5bf00a0d1","slug":"delhi-elections-stars-voting-and-armaan-jain-wedding-here-bollywood-top-weekly-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कपूर खानदान के घर बजी शहनाई और सितारों ने दिल्ली में किया मतदान, ये हैं इस हफ्ते की पांच बड़ी खबरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कपूर खानदान के घर बजी शहनाई और सितारों ने दिल्ली में किया मतदान, ये हैं इस हफ्ते की पांच बड़ी खबरें
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 09 Feb 2020 05:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
top weekly news
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में इस हफ्ते कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में बॉलीवुड के कई सितारे वोट देने पहुंचे। वहीं कपूर खानदान से ताल्लुक रखने वाले अभिनेता अरमान जैन की शादी में सितारों का जमावड़ा लगा। रविवार विशेष इस कॉलम में चलिए आपको बताते हैं इस हफ्ते की बड़ी खबरों के बारे में।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार लोगों ने बढ़ चढ़कर मतदान किया। इस दौरान फिल्म और टीवी जगत के सितारे भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने दिल्ली पहुंचे। बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर अभिनेत्री तापसी पन्नू, स्वरा भास्कर और जीशान अयूब ने वोट दिया। इसके अलावा 'बिग बॉस 13' की कंटेस्टेंट रहीं शेफाली बग्गा भी वोट देने पहुंचीं।
3 of 6
मलंग, हैक्ड और शिकारा
- फोटो : सोशल मीडिया
बीते शुक्रवार 7 फरवरी को बॉक्स ऑफिस पर तीन बड़ी फिल्मों ने दस्तक दी। आदित्य रॉय कपूर, दिशा पाटनी और अनिल कपूर स्टारर फिल्म 'मलंग' रिलीज हुई। इसी के साथ विधु विनोद चोपड़ा की कश्मीरी पंडितों पर आधारित फिल्म 'शिकारा' भी रिलीज हो गई है। इस फिल्म में सादिया और आदिल खान ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। वहीं छोटे पर्दे से शुरुआत करने वालीं हिना खान की डेब्यू फिल्म 'हैक्ड' रिलीज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
armaan jain
- फोटो : social media
कपूर खानदान से ताल्लुक रखने वाले अभिनेता अरमान जैन बीते तीन फरवरी को अपनी गर्लफ्रेंड अनीसा मल्होत्रा के साथ शादी के बंधन में बंध गए। चार फरवरी को मुंबई में रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारे दिखे। रिसेप्शन पार्टी में करीना कपूर, करिश्मा कपूर, शाहरुख खान, गौरी खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, रेखा सहित अंबानी परिवार भी पहुंचा।
विज्ञापन
5 of 6
Kalki Koechlin and Guy Hershberg
- फोटो : instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री कल्कि केकला मां बन गई हैं। उन्होंने एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया है। कल्कि लंबे समय से ब्वॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग को डेट कर रही हैं। दोनों ने अभी तक शादी नहीं की है। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि अभिनेत्री अपने बच्चे का जन्म बुजुर्गों की प्रथा के अनुसार प्राकृतिक ढंग से करने वाली हैं। अगर जरूरत पड़ेगी तो डॉक्टर की सलाह लेकर दवाई जरूर लेंगी। हालांकि उन्होंने बच्चे को जन्म कैसे दिया है इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल सकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।