फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस आपत्तिजनक चीज के कारण शाहरुख खान और करण जौहर को मिला नोटिस

Sun, 12 Nov 2017 12:20 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
amarujala.com- Presented by: हर्षिता Updated Sun, 12 Nov 2017 12:20 PM IST
विज्ञापन
Delhi Government Issues Notice To Film Ittefaq Makers Due To This Reason
karan and shahrukh

सिद्धार्थ मल्होत्रा, सोनाक्षी सिन्हा और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म 'इत्तेफाक' बॉक्स ऑफिस पर हिट करार दी जा चुकी है। समीक्षकों ने भी फिल्म की तारीफ की है। फिर भी प्रोड्यूजर्स के पसीने छूट रहे हैं। उन्होंने फिल्म में ऐसी चीज दिखा दी है जिसके कारण वह कानूनी पचड़े में फंस गए हैं।

Delhi Government Issues Notice To Film Ittefaq Makers Due To This Reason
Ittefaq

फिल्म 'इत्तेफाक' के निर्माता शाहरुख खान और करण जौहर को दिल्ली सरकार ने नोटिस भेजा है। 'सिगरेट एंड अदर टोबैको प्रॉडक्ट्स एक्ट (COTPA),2003' के तहत उन पर फिल्म में स्मोकिंग को बढ़ावा देने का आरोप लगा है। गौरतलब है कि फिल्म के पोस्टर में अक्षय कुमार सिगरेट पीते नजर आ रहे हैं और साथ में कोई वैधानिक चेतावनी भी नहीं दी गई है। 

Delhi Government Issues Notice To Film Ittefaq Makers Due To This Reason
इत्तेफाक - फोटो : SELF

डीएनए को दिये इंटरव्यू में दिल्ली स्वास्थ विभाग के अधिकारी एसके अरोड़ा ने कहा, 'हमने तीन दिन पहले स्पीड पोस्ट और इमेल के जरिये नोटिस भेज दिया है लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है। अगर चार दिन बीतने पर भी उन्होंने उस आपत्तिजनक प्रमोश्नल पोस्टर को सोशल मीडिया समेत अन्य जगहों से नहीं हटाया तो सख्त कार्रवाई करेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Government Issues Notice To Film Ittefaq Makers Due To This Reason
ittefaq

फिल्म 'इत्तेफाक' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 21 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। वहीं, विदेश में इस थ्रिलर ने पहले सप्ताह 12 करोड़ रुपये कमाए। करीब 10 करोड़ की लागत से बनी फिल्म इस लिहाज से हिट मानी जा रही है। यह फिल्म 1969 की राजेश खन्ना-नंदा स्टारर इसी नाम की फिल्म की रीमेक है। 

पढ़ें: कटरीना के कारण विवाद में फंस सकती है सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है'
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed