{"_id":"5a07de344f1c1bd1408b5fc7","slug":"cbfc-can-issue-guidelines-on-katrina-salman-love-angel-in-tiger-zinda-he","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कटरीना के कारण विवाद में फंस सकती है सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कटरीना के कारण विवाद में फंस सकती है सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है'
Sun, 12 Nov 2017 11:37 AM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
amarujala.com- Presented by: अरविंद
Updated Sun, 12 Nov 2017 11:37 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Salman and katrina
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म 'पद्मावती' के बाद अब फिल्म 'टाइगर जिंदा है' पर भी एक बड़ा विवाद खड़ा हो सकता है। दरअसल, सेंसर बोर्ड ने कैटरीना और सलमान के इस लव फैक्टर को लेकर गाइडलाइंस जारी करने की बात कही है...
2 of 5
टाइगर जिंदा है
- फोटो : youtube
दरअसल, फिल्म में सलमान एक हिंदुस्तानी एजेंट का रोल कर रहे हैं और कैटरीना पाकिस्तानी जासूस के किरदार में नजर आएंगी। लेकिन डायरेक्टर ने दोनों के बीच रोमांस का तड़का लगाया है जो विवाद के घेरे में आ सकता है। लेकिन सेंसर बोर्ड इस क्रॉस बॉर्डर लव स्टोरी के पक्ष में दिखाई नहीं दे रहा है। अगर फिल्म में सलमान और कैटरीना के रोमांस पर कैंची चली तो इससे फिल्म पर बड़ा प्रभाव पड़ सकता है।
3 of 5
टाइगर जिंदा है
- फोटो : SELF
सेंसर बोर्ड से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक भारत-पाक रोमांस और रिश्ते पर फिलहाल सीबीएफसी में अनऑफिशियल बैन लगा हुआ है। इस वजह से अगर किसी फिल्म के किरदार इन दो देशों से ताल्लुक रखते हैं या इनके बीच प्रेम कहानी दिखाई जाती है, तो फिल्म को प्रमाण पत्र मिलने में परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
tiger zinda hain
बता दें कि इससे पहले भी सेंसर बोर्ड ने फिल्म मेकर करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में पाकिस्तानी कलाकारों की एंट्री और अनुष्का शर्मा के पाकिस्तानी रोल को लेकर भी असहमति जाहिर की थी। इसके बाद अनुष्का शर्मा के किरदार को पाकिस्तानी के बजाय लखनऊ से ताल्लुक रखने वाला दिखाया गया था। वहीं, करण जौहर ने वीडियो रिलीज करके साफ किया था कि वह भविष्य में किसी भी फिल्म में पाक कलाकारों को काम नहीं देंगे।
विज्ञापन
5 of 5
दीपिका पादुकोण, पद्मावती
- फोटो : Twitter
बता दें कि फिलहाल डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म 'पद्मावती' को लेकर हो रहा विरोध थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी और पद्मावती के बीच जो संबंध फिल्म में दिखाने की कोशिश की जा रही है, उसका इतिहास में कहीं भी जिक्र नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।