{"_id":"6156fddf8ebc3e2be51cb73c","slug":"depression-kannada-actress-sowjanya-wrote-in-her-suicide-note-papa-mummy-i-m-sorry-i-m-more","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डिप्रेशन: कन्नड़ एक्ट्रेस सौजन्या ने सुसाइड नोट में लिखा- पापा, मम्मी आई एम सॉरी...मैं अब और","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
डिप्रेशन: कन्नड़ एक्ट्रेस सौजन्या ने सुसाइड नोट में लिखा- पापा, मम्मी आई एम सॉरी...मैं अब और
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Fri, 01 Oct 2021 06:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कन्नड़ एक्ट्रेस सौजन्या ने किया सुसाइड
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बीते दिन आई कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस सौजन्या के निधन की खबर से मनोरंजन जगत में शोक की लरह दौड़ गई। अभिनेत्री ने खुदकुशी कर मौत को गले लगा लिया। एक्ट्रेस का शव गुरुवार को उनके बेंगलुरु स्थित घर से बरामद हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस को सौजन्या के कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था। बताया जा रहा है कि अभिनेत्री ने कथित तौर पर आत्महत्या करने से पहले चार पन्नों का नोट छोड़ा है।
अपने इस सुसाइड नोट में उन्होंने दावा किया कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उन्होंने लिखा- मैं अब और टेंशन नहीं ले सकती। हेल्थ इश्यू मुझे अंदर से मार रहे हैं। इसलिए मुझे ऐसा करना अच्छा लगा। आप लोग मुझे माफ कर देना। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि, अभी तक अभिनेत्री के इस कदम के पीछे के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है।
2 of 5
कन्नड़ एक्ट्रेस सौजन्या
- फोटो : सोशल मीडिया
सौजन्या ने अपने सुसाइड नोट मे लिखा, “ऐसा कदम उठाने के लिए मुझे बहुत खेद है। पापा मैं आपसे बहुत प्यार करती हूँ। जैसा कि मैंने आपसे बात की थी, मैं इसे अब और नहीं झेल सकती। बहुत मुश्किल होता जा रहा है पापा। सॉरी मम्मी, जैसा मैंने कहा था कि मैं आज आऊंगी लेकिन, मुझे नहीं पता था कि मैं इस तरह से आऊंगी। सो सॉरी मां मुझे इस बात का बहुत अफसोस है। प्लीज पापा आप दादी का ख्याल रखना।
3 of 5
कन्नड़ एक्ट्रेस सौजन्या
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री ने आगे लिखा, "मैं आप सब से प्यार करती हूं। मेरे इस फैसले के पीछे मेरी मानसिक स्थिति जिम्मेदार है। मेरे हेल्थ इश्यू मुझे अंदर से मार रहे हैं। इसलिए मुझे ये सब करना अच्छा लगा। आप लोग मुझे माफ कर देना। अभी भी मेरा ऐसा करने का मन नहीं कर रहा है। लेकिन, पापा, मम्मी आई एम सॉरी...आई लव यू हर चीज के लिए।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कन्नड़ एक्ट्रेस सौजन्या
- फोटो : सोशल मीडिया
सौजन्या ने साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाई थी। पैरों पर बने टैटू के निशान से अभिनेत्री की पहचान हुई। सौजन्या बेंगलुरु के साउथ डिस्ट्रिक्ट के कुंबलगोडु के एक अपार्टमेंट में रहती थीं। शुरुआती जांच में पुलिस को यह आत्महत्या का मामला लग रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस बारे में पूरी जानकारी मिल पाएगी।
विज्ञापन
5 of 5
जयश्री रमैया
- फोटो : सोशल मीडिया
सौजन्या कन्नड़ टेलीविजन इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस थीं। उन्होंने टीवी के साथ ही साउथ की फिल्मों में भी काम किया हैं। कन्नड़ इंडस्ट्री के लिए यह खबर काफी चौंकाने वाली है। कुछ दिनों पहले ही कन्नड़ इंडस्ट्री की एक और मशहूर अभिनेत्री जयश्री रमैया ने भी सुसाइड किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।