फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देव आनंद को देखने के लिए छत से कूद जाती थीं लड़कियां, काला कोट पहनने पर लगी थी रोक

Thu, 26 Sep 2019 11:20 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 26 Sep 2019 11:20 AM IST
विज्ञापन
Dev Anand Birthday special when he asked not to wear black suit in public
Dev Anand - फोटो : Social Media

एवरग्रीन सुपरस्टार देव आनंद आज भले ही दुनिया में न हों, लेकिन अपनी बेहतरीन फिल्मों, अलग अंदाज और शानदार एक्टिंग के जरिए वो हमेशा लोगों के बीच जिंदा रहेंगे। आज ही के दिन 26 सितंबर 1923 को देव आनंद का जन्म पंजाब (ब्रिटिश भारत) के शंकरगढ़ में हुआ था। देव साहब ने अपने करियर में 116 फिल्मों में काम किया।

Dev Anand Birthday special when he asked not to wear black suit in public
dev anand

बतौर हीरो उनकी पहली फिल्म 1946 में आई 'हम एक हैं' थी। एक्टिंग के अनोखे अंदाज ने उन्हें हमेशा दूसरे एक्टर्स से अलग रखा। हालांकि तारीफ पाने वाले देव आनंद को आलोचना भी कम नहीं मिली। कुछ लोगों ने उनपर सवाल भी उठाए। 

ये भी पढ़ें- Throwback: जब देव आनंद की फिल्म देखने के लिए टॉकिज के बाहर चली थीं गोलियां, मारे गए थे बच्चे 

Dev Anand Birthday special when he asked not to wear black suit in public
Suraiya

आरके नारायण के उपन्यास पर बनी फिल्म गाइड आज भी दर्शकों को पसंद है। इस फिल्म के जरिए पहली बार लिव इन रिलेशनशिप को दिखाया गया था। यह देव आनंद की पहली रंगीन फिल्म थी। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dev Anand Birthday special when he asked not to wear black suit in public
देवानंद

हमेशा फैशन आइकन रहे देव आनंद साहब के कई किस्से हैं। इनमें से एक किस्सा जो हर किसी को याद आता है, वो है उनके कपड़ों पर बैन। देव आनंद ने एक दौर में व्हाइट शर्ट और ब्लैक कोट को इतना पॉपुलर कर दिया था कि लोग उन्हें कॉपी करने लगे थे। फिर एक दौर वह भी आया जब उनके पब्लिक प्लेस में काला कोट पहनने पर बैन लगा दिया गया। ऐसी अफवाह थी कि देव आनंद को काले कपड़ों में देखने के लिए लड़कियां अपनी छतों से कूद जाया करती थीं।

विज्ञापन
Dev Anand Birthday special when he asked not to wear black suit in public
देव आनंद - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड का कोहिनूर कहे जाने वाले देव साहब को एक्टिंग और डायरेक्शन में महारत हासिल थी। उनकी सबसे खास बात यह थी कि उन्होंने हिंदी सिनेमा को मॉर्डन बनाने में कदम उठाया। हिंदी सिनेमा में नई-नई एक्ट्रेस लांच करने का चलन देव साहब से ही शुरू हुआ था। 3 दिसंबर 2011 को उन्होंने लंदन में अंतिम सांस ली।

ये भी पढ़ें: पहले पति को छोड़ रचाई दूसरी शादी, सनी देओल के साथ बोल्ड सीन देकर मचाई थी सनसनी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed