{"_id":"5a23b3454f1c1b59678bfcc0","slug":"dev-anand-death-anniversary","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार, रील लाइफ बहन को करने गए प्रपोज पर टूट गया दिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार, रील लाइफ बहन को करने गए प्रपोज पर टूट गया दिल
Sun, 03 Dec 2017 01:48 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
टीम डिजिटल / अमर उजाला
Updated Sun, 03 Dec 2017 01:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
dev anand
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार देवानंद की आज छठी डेथ एनिवर्सरी है। 3 दिसंबर, 2011 को लंदन में हार्ट अटैक से उनका निधन हुआ था। देवानंद ने फिल्म इंडस्ट्री को एक अलग मुकाम पर पहुंचाया था। देवानंद ने ही बॉलीवुड को टीना मुनीम, जीनत अमान जैसी बेहतरीन एक्ट्रेस दीं। फिल्मों के अलावा देवानंद अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी हमेशा सुर्खियों में रहे। कई ऐसी हीरोइनें रहीं जिन पर देवानंद का दिल आया लेकिन उनकी प्रेम कहानी कभी पूरी नहीं हो पाई।
2 of 5
आज हम आपको देवानंद की ऐसी ही एक लवस्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे कोई मुकाम नहीं मिला। ये लव स्टोरी थी देवानंद और जीनत अमान की। देवानंद ने फिल्म 'हरे रामा हरे कृष्णा' में जीनत अमान को कास्ट किया था। इस फिल्म में जीनत ने देवानंद की बहन का किरदार निभाया था। शूटिंग के दौरान ही देवानंद को महसूस हुआ कि वो जीनत से प्यार कर बैठे हैं। जीनत की हर बात देव साहब को पसंद आती थी। वो जीनत के प्यार में डूबते जा रहे थे।
3 of 5
देवानंद के प्यार की खबर जीनत से पहले मीडिया को हो गई थी। मीडिया में दोनों के लिंकअप की खबर पढ़ देव साहब खुश हुआ करते थे। इसका जिक्र खुद देव साहब ने अपनी ऑटोबायोग्राफी 'रोमांसिंग विद लाइफ' में किया था। एक दिन देवानंद ने जीनत को प्रपोज करने का फैसला किया। देव साहब ने सोचा कि वो जीनत को होटल ताज में प्रपोज करेंगे। इसी होटल में देव और जीनत कभी डिनर पर जाया करते थे। जीनत को प्रपोज करने के लिए देव साहब ने एक छोटी सी पार्टी रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
देवानंद
- फोटो : indianfilmsinfo
इस पार्टी में देव साहब ने अपने करीबी दोस्तों और जीनत को बुलाया। लेकिन उन्होंने पार्टी के दौरान कुछ ऐसा देखा जिससे उनकी पूरी दुनिया ही बिखर गई। देव साहब ने देखा कि राज कपूर नशे की हालत में जीनत के पास गए और उन्हें अपनी बाहों में भर लिया। जीनत ने भी राज कपूर को गले लगा लिया। ये सब देख देव साहब का दिल चकनाचूर हो गया। अचानक उनकी आंखों के सामने अंधेरा छा गया। इससे पहले राज कपूर और जीनत के रोमांस की खबरें मीडिया में आई थीं।
विज्ञापन
5 of 5
देवानंद
इसी के चलते राज कपूर ने जीनत को अपनी फिल्म 'सत्यम शिवम सुंदरम' में लीड रोल दिया था। लेकिन देव साहब ने इसे अफवाह समझ अनदेखा कर दिया था। अपनी किताब में इस किस्से का जिक्र करते हुए देव साहब ने कहा था कि ये सब देखने के बाद वो पार्टी से बाहर निकल गए। फिर कभ उन्होंने जीनत के बारे में सोचा भी नहीं। इस तरह देवानंद की एक लव स्टोरी का द एंड हो गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।