फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जाह्नवी की इस तस्वीर को देखकर फिर से याद आ जाएंगी श्रीदेवी, 'धड़क' का छठा पोस्टर रिलीज

Sat, 09 Jun 2018 04:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 09 Jun 2018 04:10 PM IST
विज्ञापन
Dhadak new poster release Janhvi kapoor lools like her mother Sridevi
dhadak
ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'धड़क' का एक्साइटमेंट लगातार बढ़ता जा रहा है। इस फिल्म का ट्रेलर आने में अभी दो दिन बचे हैं ऐसे में मेकर्स फिल्म के ट्रेलर को जबरदस्त सफलता दिलाने में कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहते। इस फिल्म के अभी तक पांच पोस्टर रिलीज हो चुके हैं वहीं अब इस फिल्म का एक और पोस्टर सामने आया है जिसमें जाह्नवी में श्रीदेवी की झलक साफ नजर आ रही है।
Dhadak new poster release Janhvi kapoor lools like her mother Sridevi
dhadak
इस पोस्टर को फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। नए पोस्टर में जाह्नवी ईशान की बाहों में है। इस तस्वीर में इन दोनों की केमिस्ट्री साफ नजर आ रही है जिसे देखकर इतना तो जरूर कहा जा सकता है कि फिल्म का ट्रेलर भी जबरदस्त होगा।
 

 
Dhadak new poster release Janhvi kapoor lools like her mother Sridevi
dhadak
इससे पहले वाले रिलीज हुए पोस्टर में ईशान और जाह्नवी एक दूसरे को रंग लगाते हुए नजर आ रहे थे। 'धड़क' फिल्म से श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैैं तो वहीं शाहिद कपूर के भाई ईशान की यह दूसरी फिल्म है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Dhadak new poster release Janhvi kapoor lools like her mother Sridevi
dhadak
'धड़क' मराठी फिल्म 'सैराठ' की हिंदी रीमेक है। साल 2016 में आई मराठी की बदला लेने वाली रोमांटिक कहानी सैराट में आकाश ठोसर और रिंकू राजगुरू ने लीड रोल किया था। महज चार करोड़ रूपये में बनी सैराट ने 110 करोड़ रूपये की कमाई की थी। 
 
विज्ञापन
Dhadak new poster release Janhvi kapoor lools like her mother Sridevi
jhanvi ishaan dhadak
आपको बता दें, 'धड़क' की शूटिंग में व्यस्त होने की वजह से ही जाह्नवी मां श्रीदेवी, पिता बोनी कपूर और बहन खुशी के साथ दुबई नहीं गई थीं। 24 फरवरी की रात उनका निधन हो गया था लेकिन जाह्नवी ने अपने सपने को पूरा करने के लिए मां के निधन के कुछ दिन बाद ही फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी थी। धड़क पहले 6  जुलाई को रिलीज होने वाली यह फिल्म अब 20 जुलाई को रिलीज होगी। इस फिल्म का ट्रेलर 11 जून को रिलीज होगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed