फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'धड़क' की कामयाबी पर फिल्म की टीम ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जाह्नवी और ईशान ने की ढेर सारी मस्ती

Fri, 27 Jul 2018 11:33 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 27 Jul 2018 11:33 AM IST
विज्ञापन
Dhadak success press conference at jw marriott in juhu with Jhanvi Kapoor and Shahid Kapoor
हाल ही में रिलीज हुई एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर और शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर की फिल्म 'धड़क' बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों के दिलों को जीत रही है। 'धड़क' अब तक करीब 47.35 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है। फिल्म की शानदार कामयाबी के बीच 'धड़क' की पूरी टीम ने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। 
Dhadak success press conference at jw marriott in juhu with Jhanvi Kapoor and Shahid Kapoor
'धड़क' की सक्सेस पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में जाह्नवी कपूर, ईशान खट्टर सहित फिल्म के निर्देशक और निर्माता भी नजर आए। सभी ने फिल्म की कामयाबी पर खुशी जाहिर और 'धड़क' को दर्शकों के मिले प्यार के लिए भी शुक्रिया अदा किया। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस मुंबई स्थित जुहू के जाने-माने होटल जेडब्ल्यू मैरियट में की गई। 
 
Dhadak success press conference at jw marriott in juhu with Jhanvi Kapoor and Shahid Kapoor
'धड़क' की सक्सेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर बेहद खूबसूरत लग रहे थे। दोनों ने कैमरा के सामने काफी मस्ती की और शानदार पोज भी दिए। पता हो कि ईशान खट्टर के साथ जाह्नवी कपूर की यह डेब्यू फिल्म है। वहीं ईशान खट्टर की फिल्म 'धड़क' दूसरी फिल्म है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Dhadak success press conference at jw marriott in juhu with Jhanvi Kapoor and Shahid Kapoor
बात करें 'धड़क' की तो यह फिल्म 20 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म 'धड़क' फिल्म नेशनल अवॉर्ड विनिंग मराठी फिल्म 'सैराट' की रीमेक है। फिल्म की कहानी जाति व्यवस्था के बीच पनपते प्यार को दर्शाती है। इस फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है और करण जौहर ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed