फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Taapsee Pannu: 'धक धक' के प्रमोशन पर की गईं टिप्पणियों से निराश हैं तापसी, बोलीं- मेरी फिल्म 'जवान' नहीं

Fri, 13 Oct 2023 01:03 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 13 Oct 2023 01:03 PM IST
विज्ञापन
Dhak Dhak Producer Taapsee Pannu Shares Her Disappointment Over its Promotions Says My film is not Jawan
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया

तापसी पन्नू ने अपनी अदाकारी से बॉलीवुड में खास जगह बनाई है। अब उन्होंने फिल्म 'धक धक' के जरिए बतौर प्रोड्यूसर शुरुआत की है। रत्ना पाठक शाह, दीया मिर्जा, फातिमा सना शेख और संजना सांघी अभिनीत यह फिल्म आज रिलीज हुई है। इस फिल्म के प्रमोशन के तरीके को लेकर तापसी पन्नू ने निराशा जाहिर की है। तापसी पन्नू ने कहा कि आज भी पूरा सिस्टम बड़े स्टार्स के इर्द-गिर्द घूमता है। इस दौरान उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का भी जिक्र किया।

Dhak Dhak Producer Taapsee Pannu Shares Her Disappointment Over its Promotions Says My film is not Jawan
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया

तापसी ने कहा, 'फिल्म का ट्रेलर रिलीज से चार दिन पहले जारी होने के बाद मुझे ऐसी चीजें सुनने को मिलीं कि 'ये महिला प्रधान फिल्म है। सिर्फ कुछ दर्शक आएंगे। इतने शो नहीं मिलेंगे, बाद में ओटीटी पर यह फिल्म आनी ही है तो क्यों तनाव लेना?' इसके बाद तापसी ने शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का हवाला दिया, जिसका ट्रेलर भी रिलीज से कुछ दिन पहले ही जारी हुआ था। 

Dhak Dhak Producer Taapsee Pannu Shares Her Disappointment Over its Promotions Says My film is not Jawan
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया

तापसी पन्नू ने कहा, 'एक्सवाईजेड का ट्रेलर भी देर से आया था, लेकिन मेरी फिल्म 'जवान' नहीं है। छोटी फिल्मों को एक निश्चित प्रोत्साहन की जरूरत है। लोग उन्हें स्वीकार करने या अस्वीकार करने के लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन छोटी फिल्मों को सामने आने का सही मौका चाहिए'।
Veere Di Wedding 2: रिया कपूर ने फिल्म के सीक्वल पर किया बड़ा खुलासा, फिर स्क्रीन साझा करेंगी करीना-सोनम?

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhak Dhak Producer Taapsee Pannu Shares Her Disappointment Over its Promotions Says My film is not Jawan
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया

इस बारे में रत्ना पाठक शाह ने भी फिल्म के प्रमोशन को लेकर तापसी पन्नू के जुझारूपन का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एक ऐसी फिल्म जो ऑफ बीट हो और जिसमें बड़े स्टार्स न हों, उसका प्रमोशन करना वाकई बहुत मुश्किल होता है। रत्ना पाठक ने आगे कहा कि वह तापसी की बातों से सहमत हैं कि ऐसी फिल्म को थोड़ा वक्त और प्रोत्साहन चाहिए होता है।
Paanie Kashyap: 'यहां जगह बनाने में काफी समय लगा', पाणि ने इंडस्ट्री में अपने संघर्ष का किया खुलासा

विज्ञापन
Dhak Dhak Producer Taapsee Pannu Shares Her Disappointment Over its Promotions Says My film is not Jawan
धक धक रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि फिल्म 'धक धक' का निर्देशन तरुण डुडेजा ने किया है और उन्होंने ही यह फिल्म लिखी है। फिल्म अलग-अलग क्षेत्रों की चार महिलाओं के जीवन पर आधारित हैं, जो खारदुंग ला के लिए बाइकिंग पर निकलते हुए भावनाओं, रोमांच और आत्म-खोज से भरी एक यात्रा तय करती हैं।
Dance Plus New Season: रियलिटी शो 'डांस प्लस' के नए सीजन का एलान, रेमो डिसूजा अब नया क्या लाएंगे...?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed