{"_id":"633283f7160b001034686236","slug":"dhanashree-verma-spoke-on-controversy-over-o-sajna-told-neha-kakkar-new-song-is-better-than-falguni-pathak","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dhanashree: नेहा कक्कड़-फाल्गुनी पाठक की जुबानी जंग में हुई चहल की पत्नी की एंट्री, दिया चौंका देने वाला बयान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Dhanashree: नेहा कक्कड़-फाल्गुनी पाठक की जुबानी जंग में हुई चहल की पत्नी की एंट्री, दिया चौंका देने वाला बयान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Tue, 27 Sep 2022 11:21 AM IST
सार
बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर सिंगर फाल्गुनी पाठक और नेहा कक्कड़ के बीच कोल्ड वॉर जारी है। पिछले दिनों रिलीज हुए नेहा के एक गाने के बाद से ही फाल्गुनी पाठक लगातार उन पर हमला कर रही हैं।
विज्ञापन
1 of 4
फाल्गुनी पाठक, नेहा कक्कड़,धनश्री
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर सिंगर फाल्गुनी पाठक और नेहा कक्कड़ के बीच कोल्ड वॉर जारी है। पिछले दिनों रिलीज हुए नेहा के एक गाने के बाद से ही फाल्गुनी पाठक लगातार उन पर हमला कर रही हैं। दोनों के बीच जारी इस कोल्ड वॉर में अब कोरियोग्राफर धनश्री ने की एंट्री कर ली है। दरअसल, नेहा कक्कड़ के गाए इस गाने में प्रियांक शर्मा के साथ धनश्री भी स्क्रीन शेयर करती नजर आई हैं। ऐसे में इस गाने को लेकर उठे विवाद पर धनश्री ने हैरान करने वाली प्रतिक्रिया दी है।
2 of 4
धनश्री वर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
हाल ही में एक वेबसाइट से बात करते हुए धनश्री ने इस विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी। एक बातचीत में उन्होंने 'मैंने पायल है छनकाई' के नए वर्जन को ओरिजिनल गाने से बेहतर बताया है। अपने इस गाने का बचाव करते हुए धनश्री ने कहा कि "हम सभी को यह गाना बेहद पसंद है। हमने से बचपन से इस गाने को सुना है और हर साल ही इसे सुनते हैं। जब हमें इस गाने को रिक्रिएट करने के बारे में पता चला तो हम बेहद उत्साहित थे। हमने सोचा था कि जब इस गाने को सभी के सामने पेश किया जाएगा तो लोग इसे पसंद करेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि हमारे संगीतकार तनिष्क बागची, नेहा और जानी सभी लोगों ने मिलकर इसे और भी बेहतर बनाया है। उन्होंने गाने के साथ जो भी किया उसे और बेहतर करने की ही कोशिश की है।" गौरतलब है कि हाल ही में रिलीज हुआ नेहा कक्कड़ का गाना ओ सजना सामने आते ही विवादों में घिर गया है। दरअसल, 90 के दशक का मशूहर गाने मैंने 'मैंने पायल है छनकाई' के इस रीमिक्स वर्जन को लोगों से सिरे से नकार दिया। इतना ही नहीं इस गाने को लेकर भड़ास निकालते हुए यूजर्स सोशल मीडिया पर नेहा को काफी ट्रोल भी कर रहे हैं।
इतना ही नहीं खुद इस गाने की ओरिजिनल सिंगर फाल्गुनी पाठक ने भी इस नए गाने को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि नेहा ने इस गाने को बर्बाद कर दिया है। इसे सुनने के बाद बस मुझे उल्टी आनी बाकी थी। वहीं, सिंगर सोना महापात्रा ने भी इस विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए फाल्गुनी पाठक का समर्थन किया था। उन्होंने ट्विटर पर म्यूजिक इंडस्ट्री पर क्रिटिविटी खराब करने के आरोप लगाए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।