{"_id":"63216b83068f9d2d8f13ba7c","slug":"dhanush-film-naane-varuven-teaser-release-date-revealed-as-per-reports-film-will-clash-with-ponniyin-selvan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Naane Varuven: इस दिन रिलीज होगा 'नाने वरुवेन' का टीजर, 'पोन्नियन सेल्वन' के साथ टकरा सकती है धनुष की फिल्म!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Naane Varuven: इस दिन रिलीज होगा 'नाने वरुवेन' का टीजर, 'पोन्नियन सेल्वन' के साथ टकरा सकती है धनुष की फिल्म!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Wed, 14 Sep 2022 11:20 AM IST
सार
विज्ञापन
1 of 4
नाने वरुवेन, पोन्नियन सेल्वन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साउथ की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचा रही हैं। एक के बाद एक ज्यादातर फिल्में हिट लिस्ट में शामिल हैं। हाल ही में साउथ के सुपरस्टार धनुष और 'नाने सेल्वाराघवन' की फिल्म वरुवेन के टीजर की रिलीज डेट जारी कर दी गई है। धनुष की इस फिल्म को लेकर अटकलें हैं कि इसकी तारीख 'पोन्नियन सेल्वन' के साथ टकरा सकती है। बता दें कि पिछले कुछ समय से धनुष के फैंस इस फिल्म को लेकर मेकर्स से अपडेट के बारे में जानकारी मांग रहे थे। अब मेकर्स ने फिल्म के टीजर की तारीख की घोषणा कर दी है।
2 of 4
धनुष
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कुछ दिन पहले रिलीज हुई धनुष की फिल्म थिरुचित्रम्बलम काफी अच्छी फिल्म थी। इसको दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म की सफलता के बाद धनुष एकबार फिर वरुवेन के साथ वापस आ गए हैं। वरुवेन में उनका लुक अभिनेता की पिछली फिल्मों से एकदम अलग नजर आ रहा है। इस फिल्म को सेल्वाराघन द्वारा निर्देशित किया गया है और इसमें धनुष डबल रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के टीजर को लेकर भी सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की गई है।
3 of 4
एक्टर धनुष
- फोटो : इंस्टाग्राम
धनुष ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म के टीजर का एक अपडेट भी शेयर किया। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस पोस्ट में नाने वरुवेन फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया गया है। इस पोस्टर में टीजर और तारीख लिखी गई है। पोस्टर के मुताबिक फिल्म का टीजर 15 सितंबर को रिलीज होगा। धनुष ने इस फिल्म को लेकर एक और अपडेट शेयर किया है। उन्होंने खुलासा किया कि इस फिल्म के बैकग्राउंड पर युवान शंकर राजा काम कर रहे हैं।
इस फिल्म में धनुष फिल्म में हीरो और विलेन दोनों किरदारों को अदा करते नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि ये 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अगर अटकलें सच होती हैं तो धनुष की फिल्म ऐश्वर्या राय की पोनन्नियन सेल्वन से टकरा सकती है। पोनन्नियन सेल्वन को मणिरत्नम ने बनाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।