फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: एक साल बाद फिर साथ दिखी धर्मेंद्र-हेमा की जोड़ी, एयरपोर्ट पर कुछ इस अंदाज में आए नजर

Tue, 22 May 2018 08:01 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 22 May 2018 08:01 AM IST
विज्ञापन
dharmendra and hema malini spot together after a long time
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र

70 और 80 के दशक में अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाले धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने 2 मई को शादी के 38 साल पूरे किए। ये जोड़ी पहले जितनी खूबसूरत लगती थी आज भी उतनी ही लगती है। लंबे समय बाद धर्मेंद्र और हेमा मालिनी एक साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। 

dharmendra and hema malini spot together after a long time
धर्मेंद्र

इससे पहले धर्मेंद्र और हेमा मालिनी को करीब एक साल पहले एक साथ डायरेक्टर अनिल शर्मा की फिल्म 'जीनियस' के मुहूर्त पर देखा गया था। यही नहीं धर्मेंद्र और हेमा मालिनी जल्द ही फिल्म 'मैं तेरा आशिक' में साथ दिखेंगे। इस फिल्म से स्नेहा उलाल भी लंबे समय बाद वापसी करने वाली हैं। इसके अलावा धर्मेंद्र की फिल्म 'यमला, पगला दीवाना फिर से' इसी साल रिलीज होगी। 

dharmendra and hema malini spot together after a long time
हेमा मालिनी

धर्मेंद्र और हेमा की लव स्टोरी की बात करें तो धर्मेंद्र ने अपनी पहली शादी के बाद बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद फिल्मोंं में काम करते हुए उनकी मुलाकात हेमा मालिनी से हुई और देखते ही देखते दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए। ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी उस वक्त बड़ी एक्ट्रेस में से एक थीं। उस समय हेमा से बॉलीवुड के जितेंद्र और संजीव कुमार जैसे कई स्टार्स शादी करना चाहते थे लेकिन हेमा तो अपना दिल धर्मेंद्र को दे बैठी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
dharmendra and hema malini spot together after a long time
hema malini

हेमा मालिनी के साथ आई धर्मेंद्र की ज्यादातर फिल्में सुपरहिट ही रही हैं। इन दोनों ने 'सीता और गीता', 'शोले', 'ड्रीम गर्ल', 'चरस', 'प्रतिज्ञा' और 'राजा जानी' जैसी कई शानदार फिल्में की। धर्मेंद्र और हेमा की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया।  

विज्ञापन
dharmendra and hema malini spot together after a long time
Dharmendra

हेमा मालिनी से शादी करने के बाद धर्मेंद्र ने अपनी पहली बीवी और बच्चों की जिम्मेदारी भी साथ ही उठाई और उनके साथ भी बराबरी का ही रिश्ता रखा। धर्मेंद्र आज भी अपने पहली पत्नी प्रकाश कौर के साथ बच्चों सनी और बॉबी के बेहद करीब हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed