बॉलीवुड के कई सितारे अभी तक कोरोना वैक्सीन लगवा चुके हैं। अब इस कड़ी में अभिनेता धर्मेंद्र का नाम जुड़ गया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें वे कोरोना वैक्सीन लगवाते नजर आए।
85 साल के धर्मेंद्र ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, वीडियो साझा कर लोगों से की ये खास अपील
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मेंद्र ने जो वीडियो पोस्ट किया है उसमें वे मास्क लगाए हुए हैं। उन्होंने कैप भी पहन रखा है। इंजेक्शन लगने के बाद धर्मेंद्र नर्स से पूछते हैं कि 'हो गया?' इसके बाद नर्स उन्हें कुछ सलाह भी देती हैं। धर्मेंद्र कहते हैं कि 'लॉकडाउन को लॉकडाउन करना है तो दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी।' साथ ही वे कहते हैं कि बच्चों को भी इसकी जरूरत हैं उन्हें भी ये देना चाहिए।
वीडियो के साथ धर्मेंद्र ने कैप्शन में लिखा- 'ट्वीट करते करते जोश आ गया और मैं निकल गया वैक्सीनेशन लेने। निश्चित रूप से यह दिखाने के लिए नहीं है। आपको प्रेरित करने के लिए है। दोस्तों, कृपया अपना ध्यान रखिए।'
Tweet karte karte.... josh aa gaya ...aur main nikal gaya....vaccination lene .... it’s definitely not a show off...but to inspire you all..... Friends, please take care 👋 pic.twitter.com/gp4lQAZr1l
तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले
देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार एक्शन में है। कुछ राज्यों में फिर से लॉकडाउन की तैयारी है। वहीं महाराष्ट्र में सरकार ने लोगों को चेताया है कि अगर आम जनता ने सावधानी नहीं बरती तो लॉकडाउन की नौबत आ सकती है।
बिग बॉस 14 के ग्रैंड फिनाले में पहुंचे थे धर्मेंद्र
धर्मेंद्र बिग बॉस 14 के ग्रैंड फिनाले में नजर आए जहां सलमान खान ने उनका भव्य तरीके से स्वागत किया और उनके गानों पर डांस भी किया। शो में धर्मेंद्र ने रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला को हमेशा साथ रहने की सलाह दी। फिल्मों की बात करें तो वह यमला पगला दीवाना 2 में नजर आएंगे।