फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटे करण की पहली फिल्म से ज्यादा सनी देओल ने इस काम को दी अहमियत, ट्रेलर लॉन्च में नहीं आए नजर

Thu, 05 Sep 2019 03:42 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 05 Sep 2019 03:42 PM IST
विज्ञापन
Dharmendra launched Karan Deol film trailer pal pal dil ke paas without Sunny Deol
pal pal dil ke paas trailer - फोटो : amar ujala mumbai

सांसद, अभिनेता और निर्देशक सनी देओल के बेटे करण देओल की पहली फिल्म पल पल दिल के पास के ट्रेलर रिलीज पर आज खुद वह ही नहीं पहुंच सके। यह ट्रेलर लॉन्च पहले बुधवार को होना था लेकिन घनघोर बारिश के चलते इसे एक दिन के लिए टाल दिया गया। गुरदासपुर में हुए हादसे के चलते सनी देओल को अचानक वहां के लिए रवाना होना पड़ा और उनकी गैर मौजूदगी में ट्रेलर लॉन्च की जिम्मेदारी संभाली सनी देओल के पिता और करण देओल के बाबा मशहूर अभिनेता और पूर्व सांसद धर्मेंद ने।

Dharmendra launched Karan Deol film trailer pal pal dil ke paas without Sunny Deol
pal pal dil ke paas trailer launched - फोटो : amar ujala mumbai

पोते की पहली फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर दादा धर्मेंद्र काफी भावुक नज़र आए। वह बोले, "मुझे ऐसा लग रहा है कि करण मैं हूं और आज मेरी फिल्म रिलीज़ होने जा रही है। वहीं धड़कने हैं। भावुक इंसान हूं मैं। मैने सनी को छोड़ दिया था कि बेटे जैसा तुम्हें सही लगे वैसा करो। उसने कहा पापा आप चिंता न करें मैं अच्छे से करूंगा। मैने अभी तक फिल्म देखी भी नहीं है, बस कुछ गाने देखे हैं। आज ट्रेलर और यह सब देखने के बाद इतना ही कहना चाहता हूं कि जहां जाने की हिम्मत बाज में भी नहीं है, वहां जाकर मेरा बेटा और पोता फिल्म शूट करके आए हैं। मैने भी दुनिया की सबसे ऊंची सड़क यानी खारदुंग्ला पास पर शूटिंग की है और मुझे लगता है कि ये दोनों मेरे नाम को रौशन जरूर करेंगे।"

Dharmendra launched Karan Deol film trailer pal pal dil ke paas without Sunny Deol
Sunny Deol - फोटो : amar ujala

इसके बाद फिर करण ने खुद अपने पिता की गैरमौजूदगी के एहसास को लोगों के साथ साथा किया। करण ने बताया कि गुरदासपुर में बड़ा ही दुखद हादसा हुआ है और फिल्म की पूरी टीम पीड़ित परिवारों के साथ हैं। उन्होंने आशा जताई कि घायल जल्द ही स्वस्थ होंगे और उनके पिता इस दुख की घड़ी में उनके साथ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dharmendra launched Karan Deol film trailer pal pal dil ke paas without Sunny Deol
पल पल दिल के पास - फोटो : सोशल मीडिया

इसी बात को आगे बढ़ाते हुए धर्मेंद्र ने कहा, "हम यह नहीं कहते कि हम ही अच्छे इंसान हैं, हम बस अच्छे इंसान बनने की कोशिश करते हैं। बुधवार को जब यह हादसा हुआ तो मेरा बेटा सनी मेरे पास आया और बोला पापा वहां ऐसा हो गया है। मुझे लगता है मैं ट्रेलर लॉन्च पर नहीं आ पाऊंगा। क्या आप मेरी जगह ले सकते हैं। मैने कहा बेटा तू चिंता ना कर मैं सब संभाल लूंगा। इसे कहते हैं एक अच्छा इंसान होना। वह करण की इस फिल्म को लेकर इतनी आस लगाए बैठा था, लेकिन इस हादसे के बाद उसने एक ना सोची और वहां निकल गया। मैं अपने बेटे पर गर्व करता हूं।"

पढ़ें: सनी देओल का बेटा होने पर बहुत बार शर्मिंदा हो चुके हैं करण, स्कूल में बच्चों ने कर दी थी पिटाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed