फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'चौदहवीं का चांद' देख वहीदा रहमान पर दिल हार गए थे धर्मेंद्र, अभिनेत्री संग खूब किया करते थे फ्लर्ट

Fri, 09 Apr 2021 07:18 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Fri, 09 Apr 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
Dharmendra REVEALS: He had a Crush on Waheeda Rehman after watching 'Chaudhvin ka Chand'
धर्मेंद्र, वहीदा रहमान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र बहुत सारी महिलाओं का क्रश रह चुके हैं। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि अपने समय में धर्मेंद्र का क्रश किस हीरोइन पर था। जहन में सबसे पहला नाम हेमा मालिनी का ही आता है लेकिन यह गलत है। दरअसल, धर्मेंद्र ने एक शो के दौरान बताया कि वो एक समय पर सुपरहिट अदाकारा वहीदा रहमान पर दिल हार गए थे। आइए जानते हैं पूरे किस्से के बारे में...

Dharmendra REVEALS: He had a Crush on Waheeda Rehman after watching 'Chaudhvin ka Chand'
धर्मेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में धर्मेंद्र शत्रुघ्न सिन्हा के साथ डांस रियलिटी शो डांस दीवाने 3 में बतौर चीफ गेस्ट पहुंचे थे। इस एपिसोड का एक प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में शो के होस्ट राघव ने धर्मेंद्र को बताया कि वहीदा रहमान ने उन्हें बहुत बड़ा फ्लर्ट कहा था। वहीदा ने कहा था, 'धर्मेंद्र जी दिखाते बड़े सीधे साधे हैं पर वो बहुत फ्लर्ट हैं।' इस पूरी बातचीत का वीडियो कलर्स टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें धर्मेंद्र मजेदार बातें करते नजर आ रहे हैं।

Dharmendra REVEALS: He had a Crush on Waheeda Rehman after watching 'Chaudhvin ka Chand'
चौदहवीं का चांद - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद धर्मेंद्र पूरा किस्सा सुनाते हैं। धर्मेंद्र कहते हैं, ‘मैंने वहीदा जी की फिल्म 'चौदहवीं का चांद' देखी थी। वो फिल्म देखने के बाद मैं क्या पूरा जमाना इन पर फिदा हो गया था। तो थोड़े हम भी फिदा हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dharmendra REVEALS: He had a Crush on Waheeda Rehman after watching 'Chaudhvin ka Chand'
धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया

धर्मेंद्र आगे कहते हैं, ‘मैंने वहीदा जी के एक प्रोग्राम का वीडियो देखा था, जिसमें उन्हें कुछ एक्टर की तस्वीरें दिखाई गई थीं और पूछा गया था कि आपका क्रश किसपर था। वहिदा जी ने तुरंद बोला ‘धर्मेंद्र’। तो मैं सोचता हूं यार जब हम फिदा थे तब क्या हुआ था’। धर्मेंद्र का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

विज्ञापन
Dharmendra REVEALS: He had a Crush on Waheeda Rehman after watching 'Chaudhvin ka Chand'
धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं शो का एक कंटेस्टेंट धर्मेंद्र के ही मशहूर गाने ‘पल पल दिल के पास तुम रहती हो’ पर परफॉर्म करता है। परफॉर्मेंस देखने के बाद धर्मेंद्र कहते हैं ‘ये गाना मेरे दिल के बहुत करीब है इस गाने में मुझे एक्टिंग नहीं करना पड़ी, मैं एक्टिंग नहीं करता था बस रोमांस करता था’। ये कहते हुए धर्मेंद्र जोर से हंसने लगते हैं। इसी बात पर शत्रुघ्न सिन्हा कहते हैं, ‘सही मायनों में अगर ही मैन का टाइटल किसी को मिला तो वो हमारे धर्मेंद्र भाई ही हैं इतने शर्माते रहे कि ही मैन बन गए।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed