फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dharmendra Sachin Tendulkar: एक्टर धर्मेंद्र ने सचिन तेंदुलकर के साथ साझा की फोटो, लिखा- मेरा प्यारा बेटा

Wed, 15 Dec 2021 12:52 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 15 Dec 2021 12:52 PM IST
विज्ञापन
Dharmendra shares pic with Sachin Tendulkar calls him mera pyaara beta
धर्मेंद्र और सचिन तेंदुलकर - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने मशहूर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के साथ तस्वीर शेयर की है। उन्होंने सचिन के साथ फोटो शेयर करने के साथ ही एक नोट भी लिखा है। इस तस्वीर में सचिन तेंदुलकर और धर्मेंद्र दोनों ही कैमरे की तरफ देखकर मुस्करा रहे हैं। अभिनेता धर्मेंद्र ने सचिन तेंदुलकर के कंधे पर हाथ रखा हुआ है। यह तस्वीर मंगलवार को शेयर की गई थी।



 

Dharmendra shares pic with Sachin Tendulkar calls him mera pyaara beta
धर्मेंद्र - फोटो : instagram/aapkadharam

एक्टर धर्मेंद्र ने इंस्टाग्राम पर सचिन तेंदुलकर के साथ तस्वीर शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा है, देश के गौरव सचिन से आज अचानक हवाई जहाज में मुलाकात हो गई...। सचिन हमेशा मुझे मेरा प्यारा बेटा ही लगा…..जीतते रहो सचिन.. लव यू। गौरतलब है कि अभिनेता धर्मेंद्र की सचिन से मुलाकात उस वक्त हुई जब वह हवाई जहाज में यात्रा कर रहे थे।

 

Dharmendra shares pic with Sachin Tendulkar calls him mera pyaara beta
धर्मेंद्र की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/aapkadharam

यूजर ने लिखा- आप दोनों भारत का गौरव हैं
सचिन तेंदुलकर और अभिनेता धर्मेंद्र की इस खूबसूरत तस्वीर पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। इस तस्वीर को इंस्टाग्राम यूजर यादगार तस्वीर बता रहे हैं। इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- यह एक यादगार तस्वीर है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा- आप दोनों भारत का गौरव हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dharmendra shares pic with Sachin Tendulkar calls him mera pyaara beta
धर्मेंद्र - फोटो : Instagram Post

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- एक फ्रेम में दो विनम्र प्रतिभा। इस फोटो पर कमेंट करते हुए एक और यूजर ने लिखा- आप दोनों को एक साथ देखकर बहुत अच्छा लगा।

विज्ञापन
Dharmendra shares pic with Sachin Tendulkar calls him mera pyaara beta
अभिनेता धर्मेंद्र

अभिनेता धर्मंद्र और सचिन तेंदुलकर की इस फोटो को अब तक 70 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। इस तस्वीर पर प्रशंसकों के जमकर कमेंट आ रहे हैं और दोनों को एक साथ देखकर फैंस खुशी व्यक्त कर रहे हैं। अभिनेता धर्मेंद्र इस उम्र में भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इससे पहले उन्होंने रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, शबाना आजमी और करण जौहर के साथ एक फोटो शेयर की थी। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, दोस्तों, प्यार मोहब्बत इज्जत इतनी मिली सब से….पता ही नहीं चला मैं नई यूनिट के साथ काम कर रहा हूं। ....।


View this post on Instagram

A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed