फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dharmesh Yelande: डांस के साथ एक्टिंग में भी माहिर हैं कोरियोग्राफर धर्मेश, इस शो से रातों-रात हो गए थे फेमस

Mon, 31 Oct 2022 06:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 31 Oct 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Dharmesh Yelande Birthday Know Untold Facts About Actor Choreographer
धर्मेश - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर-एक्टर धर्मेश यलांडे आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपनी डांसिंग स्टाइल की वजह से वह घर-घर में फेमस हो चुके हैं। हालांकि यह सफलता उन्हें चुटकी बजाते ही नहीं मिली बल्कि इसके पीछे उनकी कई साल की कड़ी मेहनत है। धर्मेश हर साल 31 अक्तूबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। आज उनके जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनसे जुड़ी खास बातें...


Bigg Boss 16: गौतम विग के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे घरवाले, राशन कमाने के लिए बिग बॉस ने दिया यह टास्क

Dharmesh Yelande Birthday Know Untold Facts About Actor Choreographer
धर्मेश - फोटो : सोशल मीडिया

धर्मेश डांस की दुनिया का एक ऐसा सितारा हैं जिन्होंने कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। धर्मेश का जन्म साल 1983 में हुई था। परिवार की आर्थिक हालत ठीक न होने की वजह से उन्होंने कभी चपरासी की नौकरी की तो कभी वड़ा पाव बेचा। लेकिन डांस के  प्रति उनकी दीवानगी कभी भी कम नहीं हुई। इसी जूनन की वजह से वह लगातार इस क्षेत्र में संघर्ष करते रहे और आज वह लोगों के सबसे पसंदीदा डांसर्स में से एक हैं।
Bigg Boss 16: शालीन भनोट के चिकन की रट लगाने पर भड़के बिग बॉस, कहा- हमें हमारे कतर्व्य याद हैं

 

Dharmesh Yelande Birthday Know Untold Facts About Actor Choreographer
धर्मेश - फोटो : सोशल मीडिया

एक इंटरव्यू के दौरान धर्मेश ने बताया था कि डांसर बनने के लिए उन्होंने 18 साल तक संघर्ष किया है। धर्मेश आज शोहरत की जिन बुलंदियों पर खड़े हैं वहां तक पहुंचने में डांसिंग रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' का बहुत बड़ा हाथ है। इस शो से वह रातोंरात लोगों के बीच फेमस हो गए थे। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आज भी उनका ऑडिशन का वीडियो यूट्यूब पर देखा जाता है। इस शो से उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई। वह रेमो डिसूजा को अपना गुरू मानते हैं। रेमो भी अपने इस शिष्य को काफी ज्यादा सपोर्ट करते हैं।
OTT: ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा’ आई पसंद, तो ओटीटी पर देखें भारतीय संस्कृति और लोक कथाओं को दर्शाती ये फिल्में

विज्ञापन
विज्ञापन
Dharmesh Yelande Birthday Know Untold Facts About Actor Choreographer
धर्मेश - फोटो : सोशल मीडिया

डांस के अलावा धर्मेश एक्टिंग में भी माहिर हैं। रेमो की फिल्म 'एबीसीडी' और 'एबीसीडी 2' में धर्मेश अपनी एक्टिंग का जलवा भी दिखा चुके हैं। कंटेस्टेंट के बाद अब वह बतौर जज डांस रियलिटी शो में नजर आते हैं। कभी मुस्फिलिसी में दिन गुजारने वाले धर्मेश आज करोड़ों के मालिक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी संपत्ति 37 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसके अलावा वह मंहगी गाड़ियों का भी शौक रखते हैं। उनके कलेक्शन में कई लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं।
Bigg Boss 16: साजिद खान ने दिखाए तेवर तो सोशल मीडिया पर भड़के लोग, कहा- अब्दु को उनके साथ नहीं रहना चाहिए

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed