फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस एक्टर के पिता की भविष्यवाणी के बाद करोड़पति बने थे धीरूभाई अंबानी, आज भी है बहुत गहरा रिश्ता

Sat, 06 Jul 2019 02:55 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 06 Jul 2019 02:55 AM IST
विज्ञापन
Dhirubhai Ambani death anniversary when Jackie Shroff Father Kakubhai Shroff Prediction his future
Dhirubhai Ambani - फोटो : Social Media

अंबानी परिवार देश ही नहीं दुनिया भर में छाया हुआ है। इसका श्रेय धीरूभाई अंबानी को जाता है, जिन्होंने अकेले अपने दम पर अरबों की संपत्ति खड़ी कर दी। 28 दिसंबर 1932 को गुजरात में जन्में धीरूभाई ने एक बिजनेस टायकून बनने से पहले  गरीबी का वो दौर भी देखा है जब वो मुंबई में भेलपूरी बेचा करते थे। उस वक्त एक ही शख्स ऐसा था जिन्होंने उनके बारे में ये भविष्यवाणी की थी कि एक दिन वो दुनिया पर राज करेंगे। आखिरकार ऐसा दिन भी आया जब साल 1977 में धीरूभाई ने रियालंस इंडस्ट्रीज की नींव रखी। 6 जुलाई 2002 को धीरूभाई ने अंतिम सांस ली थी। आज उनकी पुण्यतिथि है।

Dhirubhai Ambani death anniversary when Jackie Shroff Father Kakubhai Shroff Prediction his future
kakubhai shroff - फोटो : Social Media

धीरूभाई के बारे में भविष्यवाणी करने वाले ज्योतिषी काकूलाल श्रॉफ थे। काकूलाल कोई और नहीं बल्कि एक्टर जैकी श्रॉफ के पिता हैं। इसका खुलासा खुद जैकी श्रॉफ ने राज्यसभा टीवी को दिए एक इंटरव्यू में किया था। उन्होंने बताया था कि पिता के ज्योतिषी के काम से ही उनका घर चलता था। घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी।

Dhirubhai Ambani death anniversary when Jackie Shroff Father Kakubhai Shroff Prediction his future
Dhirubhai Ambani - फोटो : Social Media

उधर, धीरूभाई भी लगातार एक काम से दूसरे काम में हाथ आजमा रहे थे। धीरूभाई और उनकी पत्नी कोकिलाबेन अक्सर काकूलाल श्रॉफ के पास आते थे। जब काकूलाल ने धीरूभाई को उनके सुनहरे भविष्य के बारे में बताया तो वो जोर-जोर से हंसने लगे, उन्हें यकीन ही नहीं हुआ कि ऐसा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhirubhai Ambani death anniversary when Jackie Shroff Father Kakubhai Shroff Prediction his future
Jackie Shroff - फोटो : social media

जैकी श्रॉफ ने बताया कि मेरे सबंध आज भी अंबानी परिवार से बेहद अच्छे हैं। जब भी मैं मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी को देखता हूं तो मुझे मेरे पिता की याद आ जाती है। 

विज्ञापन
Dhirubhai Ambani death anniversary when Jackie Shroff Father Kakubhai Shroff Prediction his future
Mukesh-Anil Ambani

आज धीरूभाई अंबानी के बेटे मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी दुनिया के सबसे अमीर लोगों की फेहरिस्त में शामिल हैं। उनकी संपत्ति में लगातार इजाफा हो रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed