फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नए चोर के साथ आएगी 'धूम 4', आमिर की इस फिल्म के साथ होगा नाम का ऐलान

Sun, 05 Aug 2018 09:18 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 05 Aug 2018 09:18 AM IST
विज्ञापन
Dhoom fourth Sequel will announced on Thugs of Hindustan first look, Shahrukh Khan will seen
यशराज बैनर की बहुचर्चित फिल्म सीरीज 'धूम' का हर दर्शक दीवाना है। अब तक इस फिल्म के 3 सीक्वल आ चुके हैं। यह तीनों सीक्वल सुपरहिट भी रहे हैं। लंबे समय से इस फिल्म के चौथे सीक्वल को लेकर चर्चा जारी है। अब 'धूम 4' को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। जिसे जानने के बाद 'धूम' सीरीज के दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ जाएगी।  
Dhoom fourth Sequel will announced on Thugs of Hindustan first look, Shahrukh Khan will seen
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो यशराज फिल्म्स जल्द ही आमिर खान की अपकमिंग फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' का फर्स्ट लुक रिलीज करने वाली है। इसी के साथ यशराज बैनर 'धूम 4' का भी एलान करेगा। पता हो कि इन दिनों यशराज फिल्म्स की पूरी टीम 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' की शूटिंग में जोर-शोर से लगी हुई है। जल्द की फिल्म की शूटिंग को खत्म किया जाना है। 
Dhoom fourth Sequel will announced on Thugs of Hindustan first look, Shahrukh Khan will seen
खबर है कि 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' और यशराज फिल्म की पूरी टीम फिल्म का फर्स्ट लुक लॉन्च करने के साथ ही 'धूम 4' के नए चोर का भी एलान कर देगी। हम सभी जानते हैं कि 'धूम' के हर सीक्वल में हमेशा चोर बदल जाता है। उसी तरह 'धूम 4' में भी चोर बदला हुआ नजर आएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Dhoom fourth Sequel will announced on Thugs of Hindustan first look, Shahrukh Khan will seen
मीडिया रिपॉर्ट्स की मानें तो 'धूम 4' में इस बार बॉलीवुड के किंग खान यानि शाहरुख खान नजर आएंगे। पता हो कि इन दिनों शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'जीरो' के शूटिंग में व्यस्त हैं। खबर है कि 'जीरो' की शूटिंग खत्म होते ही शाहरुख खान 'धूम 4' की तैयारी में जुट जाएंगे। फिल्म 'डॉन' और 'डॉन 2' के बाद शाहरुख का 'धूम 4' में ग्रे शेड किरदार दर्शकों के दिलों को जरूर जीत लेगा। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed