फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काजोल से लेकर फ्रेंडशिप डे तक, मनोरंजन और लाइफस्टाइल जगत की ये हैं आज की बड़ी खबरेंं

Sun, 05 Aug 2018 09:11 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 05 Aug 2018 09:11 AM IST
विज्ञापन
entertainment and lifestyle top news 5th august 2018
काजोल
44 साल की हुईं काजोल

काजोल बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में से एक हैं जिन्हें एक्टिंग विरासत में मिली है। उनके पिता शोमू मुखर्जी डायरेक्टर और प्रोड्यूसर थे जबकि मां तनुजा जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। काजोल की नानी शोभना समर्थ और मौसी नूतन भी मशहूर एक्ट्रेस थीं। काजोल ने साल 1992 में फिल्म 'बेखुदी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। पहली बड़ी कामयाबी उन्हें फिल्म 'बाजीगर' में मिली। 

पढ़ें: अजय देवगन और करिश्मा कपूर की लव स्टोरी में काजोल ने ऐसे मारी थी एंट्री, फिर करियर छोड़ कर ली शादी
स्कूल के दौरान ही काजोल ने बॉलीवुड में की थी एंट्री, ये फेमस डायरेक्टर मानते हैं अपना लकी चार्म
entertainment and lifestyle top news 5th august 2018
रुपाली गांगुली
मशहूर एक्ट्रेस पर बदमाशों ने किया हमला
सीरियल 'साराभाई वर्सेस साराभाई' में मोनिशा के किरदार से मशहूर हुईं टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली पर मुंबई के वर्सोवा में कुछ लोगों ने हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक हमले में रुपाली को गंभीर चोटें आई हैं। हमले के कुछ देर बाद ही पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।

पढ़ें: टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली पर बदमाशों ने किया हमला, कार के शीशें तोड़ किया लहूलुहान
entertainment and lifestyle top news 5th august 2018
सलमान खान
सलमान की बढ़ीं मुश्किलें
जोधपुर कोर्ट ने काला हिरण केस में सुनवाई के बाद सलमान खान को आदेश दिया है। जिसके बाद सलमान खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कोर्ट के आदेश के बाद उनकी फिल्मों को करोड़ों का नुकसान उठाना पड़ सकता है।

पढ़ें: काला हिरण केस में कोर्ट का फैसला, सलमान की फिल्मों को हो सकता है करोड़ों का नुकसान
विज्ञापन
विज्ञापन
entertainment and lifestyle top news 5th august 2018
जेनेलिया डिसूजा
अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहीं जेनेलिया
बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस में से एक जेनेलिया डिसूजा ने फिल्म 'जाने तू या जाने ना' से इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई। जेनेलिया का नाम उनके मां और पिता के नाम को मिलाकर रखा गया है। उनकी मां का नाम जेनेट है जबिक पिता का नाम नील है। एक्टर रितेश देशमुख से शादी के बाद जेनेलिया ने फिल्मों से दूरी बना ली है।

पढ़ें: पूर्व सीएम के बेटे से इस एक्ट्रेस ने लिए थे सात फेरे, शादी से पहले 10 साल तक किया डेट
विज्ञापन
entertainment and lifestyle top news 5th august 2018
फ्रेंडशिप डे

आज मनाया जा रहा फ्रेंडशिप डे
आज दोस्ती और दोस्तों को याद करने का दिन है। 30 जुलाई 1958 में पहली बार फ्रेंडशिप डे मनाया गया। फ्रेंडशिप डे को खास बनाने के लिए लोग अपने दोस्तों को मैसेज, ग्रीटिंग, शायरी और मैसेज भेजकर एक दूसरे को विश करते हैं। 

पढ़ें: आखिर क्यों मनाते हैं फ्रेंडशिप डे, 80 साल पहले की ये कहानी पक्का नहीं जानते होंगे आप
Friendship Day 2018: अपने दोस्त को प्यार भरे ट्रेंडी वॉट्सऐप मैसेज भेज कर करें विश

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed