फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूर्व सीएम के बेटे से इस एक्ट्रेस ने लिए थे सात फेरे, शादी से पहले 10 साल तक किया डेट

Sun, 05 Aug 2018 09:10 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 05 Aug 2018 09:10 AM IST
विज्ञापन
genelia dsouza birthday special love story
genelia d souza

एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा का नाम आते ही एक चुलबुली लड़की जेहन में उभरती है। जेनेलिया ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे विलास राव देशमुख के बेटे रितेश देशमुख से शादी की, दोनों की लव स्टोरी बॉलीवुड की क्यूट लव स्टोरी मानी जाती है। जेनेलिया के जन्मदिन पर जानते हैं उनकी लव स्टोरी के किस्से...

genelia dsouza birthday special love story
genelia d souza

जेनेलिया ने 2003 में फिल्म 'तुझे मेरी कसम' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने फिल्म  'जाने तू या जाने ना', 'चांस पे डांस', 'फोर्स', 'तेरे नाल लव हो गया' और 'जय हो' जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। जेनेलिया ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री की कई फिल्में भी की हैं।

genelia dsouza birthday special love story
genelia d souza

जेनेलिया की लव स्टोरी की शुरुआत पहली ही फिल्म 'तुझे मेरी कसम' से हुई। दोनों हैदराबाद के एयरपोर्ट पर मिले थे। रितेश के पिता उस वक्त महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे। जेनेलिया जब पहली बार रितेश से मिलीं तो उन्हें इग्नोर करती रहीं। वो अपनी मां के साथ थीं। तब रितेश ने आगे बढ़कर जेनेलिया से हाथ मिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
genelia dsouza birthday special love story
genelia d souza

फिल्म के सेट पर रितेश और जेनेलिया खूब बातें करते थे। यहीं से दोनों के बीच दोस्ती बढ़ने लगी। हैदराबाद में शूटिंग खत्म होने के बाद जब रितेश घर लौट आए तो उन्हें जेनेलिया की कमी महसूस होने लगी। वो उन्हें मिस करने लगे लेकिन उन्हें लगा कि एक लड़की को इतनी जल्दी फोन करना ठीक नहीं होगा।

विज्ञापन
genelia dsouza birthday special love story
Riteish Deshmukh and Genelia Dsouza

जेनेलिया ने इसके बाद रितेश के साथ फिल्म 'मस्ती' में साथ काम किया। दोनों का रिश्ता तो वैसे पहली फिल्म के वक्त से ही शुरू हो गया था लेकिन मीडिया को उन्होंने इसकी खबर नहीं लगने दी। खबर तो ये भी थी कि पहली फिल्म के बाद ही दोनों सगाई करना चाहते थे लेकिन रितेश के पिता विलासराव देशमुख इसके लिए तैयार नहीं थे। जेनेलिया ने रितेश को अच्छा दोस्त बताते हुए अफेयर की खबरों से इनकार कर दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed