{"_id":"5b654c054f1c1b764d8b6659","slug":"kajol-birthday-special-love-story-with-ajay-devgn","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजय देवगन और करिश्मा कपूर की लव स्टोरी में काजोल ने ऐसे मारी थी एंट्री, फिर करियर छोड़ कर ली शादी ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अजय देवगन और करिश्मा कपूर की लव स्टोरी में काजोल ने ऐसे मारी थी एंट्री, फिर करियर छोड़ कर ली शादी
Sun, 05 Aug 2018 09:10 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 05 Aug 2018 09:10 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
काजोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
काजोल बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं जो अलग तरह के किरदार निभाने के लिए जानी जाती हैं। 5 अगस्त 1974 को जन्मीं काजोल का एक फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता सोमू मुखर्जी एक डायरेक्टर और राइटर थे जबकि उनकी मां तनुजा एक जानी मानी एक्ट्रेस हैं।
2 of 6
काजोल
काजोल जब अपने करियर की ऊंचाईयों पर थीं तभी उन्हें अजय देवगन से प्यार हो गया और शादी का फैसला किया। काजोल की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दरअसल, काजोल से पहले अजय देवगन का करिश्मा कपूर से अफेयर था। करिश्मा कपूर उस जमाने की टॉप की हीरोइन में शुमार थीं। अजय देवगन और करिश्मा कपूर पहली बार फिल्म 'जिगर' में साथ काम किया था।
3 of 6
काजोल
काम के दौरान ही दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। अजय देवगन ने करिश्मा के लिए अपनी उस समय की गर्लफ्रेंड रवीना टंडन को भी छोड़ दिया था। अजय देवगन और करिश्मा जहां रियल लाइफ में टाइम स्पेंड कर रहे थे तो वहीं परदे पर 'जिगर', 'धनवान', 'सरगम', सुहाग' जैसी फिल्में भी साथ कीं। इसी दौरान अजय देवगन ने काजोल के साथ 'हलचल' फिल्म की शूटिंग शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
काजोल
अजय देवगन और काजोल का प्यार पहली नजर का तो बिल्कुल भी नहीं था। काजोल पहली बार जब अजय से मिलीं तो उन्हें सेट पर अकेले बैठे देखा। वो एक किनारे अकेले ही बैठना पसंद करते थे और ज्यादा बातें नहीं करते थे। अजय देवगन तो शुरुआत में काजोल को पसंद भी नहीं करते थे। पायनियर को दिए एक इंटरव्यू में अजय देवगन ने कहा था कि 'हलचल' की शूटिंग के वक्त पहली बार काजोल से मुलाकात हुई और ईमानदारी से कहूं तो वो बहुत शोर करने वाली, घमंडी और बातूनी थी। हम दोनों का स्वभाव बिल्कुल ही अलग है शायद हमें यही चीजें एक दूसरे के करीब लाईं।
विज्ञापन
5 of 6
काजोल
फिल्म के दौरान ही अजय देवगन और काजोल के बीच अच्छी दोस्ती हो गई। उस वक्त जहां अजय देवगन, करिश्मा कपूर के साथ थे तो काजोल अपने दोस्त कार्तिक मेहता को डेट कर रही थीं। कहा जाता है कि काजोल और कार्तिक के रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे जिस वजह से वो अजय देवगन के करीब आईं। काजोल की एंट्री से अजय देवगन और करिश्मा कपूर की लव स्टोरी का एंड हो गया। साल 1999 में दोनों ने शादी कर ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।